- क्रिकेट न्यूज़
- Photos
- आंखों में आंसू..हवा में फायरिंग, अफगान फैंस ने जीत पर ऐसे मनाया जश्न
AFG vs AUS: जीत के जश्न में डूबा अफगानिस्तान, फैंस ने हवा में जमकर की फायरिंग
Published On Jun 23, 2024, 01:29 PM IST
Last UpdatedJun 23, 2024, 01:29 PM IST
अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 148 रन बनाये और जवाब में आस्ट्रेलिया की टीम 19.2 ओवर में 127 रन पर आउट हो गई. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अफगानिस्तान की ऑस्ट्रेलिया पर यह पहली जीत है.
अफगानिस्तान की जीत से अफगान फैंस का खुशी का ठिकाना नहीं रहा. पूरे अफगानिस्तान में अपनी टीम की जीत की खुशी में फैंस सड़कों पर उतर आए और पटाखे और आतिशबाजी जलाने लगे.
अफगानिस्तान के कुछ फैंस तो खुशी के मारे सरेआम आसमान की तरफ फायरिंग करने लगे जिसके वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.
T20 World Cup 2024 में ऑस्ट्रेलिया पर अफगान टीम की ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाने के लिए क्रिकेट फैंस बड़ी संख्या में खोस्त प्रांत सड़कों पर निकल आए.
अफगानिस्तान के खिलाड़ी जीत के बाद खुशी से उछलते नजर आये और यही हाल उनके सहयोगी स्टाफ का भी था. स्टेडियम में मौजूद अफगान फैंस अपनी टीम की ऐतिहासिक जीत देख काफी इमोशनल हो गए.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी टीम को सपोर्ट करने के लिए भारी तादाद में अफगान फैंस स्टेडियम में मौजूद थे. यही वजह है कि राशिद की अगुवाई में टीम इतिहास रचने में सफल रही. अफगानिस्तान टीम दुनियाभर में जहां भी खेलने जाती हैं तो अफगान फैंस अपनी टीम को सपोर्ट करने के लिए वहां मौजूद होते हैं.
#AUSvsAFG #Aussies #T20WorldCup
Afghanistan Fans reaction after defeating Australia 😅#Maxi #Namaz #Revenge #Nabi #Upset
pic.twitter.com/3BbpVr2gmZ
Fans celebrate in the streets of #Afghanistan after their historic ICC #T20WorldCup victory over Australia. This marks the greatest moment in Afghanistan cricket history.#Kabul #Pakistan #Australian #AusVAFG #Naib #RashidKhan #AUSvsAFG #Upset #Aussies #GulbadinNaib pic.twitter.com/uU9N5hPkru