• क्रिकेट न्यूज़
  • Photos
  • PBKS vs RR: पंजाब के खिलाफ धमाका करेगा राजस्थान का यह बल्लेबाज, मैच से पहले कह दी यह बड़ी बात

PBKS vs RR: पंजाब के खिलाफ धमाका करेगा राजस्थान का यह बल्लेबाज, मैच से पहले कह दी यह बड़ी बात

Edited By : Saurav Kumar | Apr 05, 2025, 03:09 PM IST

Published On Apr 05, 2025, 03:09 PM IST

Last UpdatedApr 05, 2025, 03:09 PM IST

पंजाब किंग्स के खिलाफ आज होने वाले मुकाबले से पहले राजस्थान रॉयल्स के स्टार खिलाड़ी ने बैटिंग को लेकर बड़ी बात कही है.

1 /1

हालांकि पंजाब किंग्स के खिलाफ यशस्वी का बल्ला जमकर आग उगलने को तैयार है. यशस्वी ने पंजाब के खिलाफ मुकाबले से पहले अपनी बैटिंग फॉर्म को लेकर बड़ी बात कही है. जिसके बाद से फैंस को यही उम्मीद है कि जायसवाल का बल्ला पंजाब के खिलाफ जमकर चलेगा.

जायसवाल ने जियोहॉटस्टार से कहा, “मुझे अपने आप पर बहुत भरोसा है – मेरे खेल, मेरे विचारों और मेरी क्षमताओं पर. आखिरकार, अपने करियर को आगे ले जाना मेरी जिम्मेदारी है, और मुझे पता है कि मुझे कितनी मेहनत करनी है. क्रिकेट बहुत सारे त्याग की मांग करता है, लेकिन लोग उन्हें तभी नोटिस करते हैं जब आप कुछ हासिल करते हैं या अच्छा प्रदर्शन करते हैं.”

उन्होंने कहा, “मेरे लिए, अगर मैं सफल होना चाहता हूं, तो मुझे हर पहलू में कड़ी मेहनत करने की जरूरत है – चाहे वह अभ्यास हो, प्रशिक्षण हो, आहार हो या मानसिकता हो. जब आप दिन-रात मेहनत करते हैं, लगातार बने रहते हैं और खुद को आगे बढ़ाते रहते हैं, तो अंततः परिणाम सामने आते हैं.”

जायसवाल ने आगे कहा, “मेरा ध्यान हमेशा तैयारी, सही मानसिकता बनाए रखने और खुद पर विश्वास करने पर रहा है. क्रिकेट में समय लगता है, लेकिन अगर आप सही चीजें करते हैं, तो सफलता जरूर मिलेगी.”

यशस्वी जायसवाल की बातों से साफ है कि वह बल्लेबाजी में जमकर मेहनत कर रहे हैं और आईपीएल में आगे के मुकाबलों में राजस्थान के लिए बल्ले से हमला करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.