- Home
- Photos
- टीम की हार में सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द मैच बनने वाले खिलाड़ी, भारत का महान बल्लेबाज टॉप पर
टीम की हार में सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द मैच बनने वाले खिलाड़ी, भारत का महान बल्लेबाज टॉप पर
Published On Mar 12, 2025, 07:27 PM IST
Last UpdatedMar 12, 2025, 07:27 PM IST
इंटरनेशनल क्रिकेट टीम में टीम की हार में सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द मैच बनने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट...
1. सचिन तेंदुलकर (भारत)
क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले भारत के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर इस लिस्ट में पहले नंबर पर आते हैं. सचिन तेंदुलकर अपने करियर में 256 मुकाबले हारे हैं. इसमें तेंदुलकर ने 9 बार प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड जीता है.
2. क्रिस गेल (वेस्टइंडीज)
सचिन के बाद वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल का नंबर है. क्रिस गेल अपने करियर में 241 इंटरनेशनल मैच हारे थे. जिसमें गेल 6 बार प्लेयर ऑफ द मैच बने हैं.
3. एंडी फ्लॉवर (जिम्बाब्वे)
जिम्बाब्वे के पूर्व खिलाड़ी एंडी फ्लॉवर अपने करियर में 178 मैच हारे. इन मुकाबलों में भी वह 5 बार प्लेयर ऑफ द मैच बने थे.
4. जावेद मियांदाद (पाकिस्तान)
पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज जावेद मियांदाद अपने करियर में 128 इंटरनेशनल मैच हारे थे. इसमें मियांदाद 5 बार प्लेयर ऑफ द मैच बने थे.
5. अरविंदा डीसिल्वा (श्रीलंका)
श्रीलंका के पूर्व खिलाड़ी अरविंदा डीसिल्वा ने अपने करियर 199 मैच में शिकस्त मिली है. इसमें 5 बार अरविंदा डीसिल्वा प्लेयर ऑफ द मैच बने हैं.