• Home
  • Photos
  • CSK vs DC: रचिन से लेकर राहुल तक, ये 5 खिलाड़ी मुकाबले में मचाएंगे धमाल

CSK vs DC: रचिन से लेकर राहुल तक, ये 5 खिलाड़ी मुकाबले में मचाएंगे धमाल

Edited By : Saurav Kumar | Apr 04, 2025, 11:05 PM IST

Published On Apr 04, 2025, 11:05 PM IST

Last UpdatedApr 04, 2025, 11:05 PM IST

चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होने वाले मुकाबले में दोनों टीम के ये 5 सितारे कमाल करते हुए नजर आ सकते हैं.

1 /5

1. फाफ डुप्लेसी

फाफ डुप्लेसी पर इस मैच में हर किसी की नजरें होंगी. फाफ लंबे समय तक चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रहे हैं और वह चेपॉक की पिच को अच्छी तरह से समझते हैं. ऐसे में फाफ दिल्ली के लिए इस मैच में सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक हो सकते हैं.

2 /5

2. रचिन रविंद्र

चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज रचिन रविंद्र अच्छी फॉर्म में हैं. चेन्नई में उनके बल्ले से रन भी आए हैं. ऐसे में सीएसके का खेमा यही चाहेगा कि रचिन का बल्ला दिल्ली के खिलाफ मुकाबले में भी जमकर चले और वह टीम को एक मजबूत शुरुआत दिलाए जो टीम की जीत की नींव बने.

3 /5

3. केएल राहुल

केएल राहुल का बल्ला भी अच्छी लय में नजर आया है. हालांकि राहुल अभी बल्ले से बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं पर अपने बड़े शॉट्स से उन्होंने बता दिया है कि वह बड़े मुकाबले में क्या कमाल कर सकते हैं. ऐसे में चेन्नई के खिलाफ मुकाबले मे राहुल बल्ले से धमाल मचाते हुए नजर आ सकते हैं.


4 /5

4. नूर अहमद

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2025 में अब तक ट्रंप कार्ड अफगानी फिरकी गेंदबाज नूर अहमद बने हैं. नूर ने अपनी फिरकी के जाल में कई बड़े बल्लेबाजों को फंसाया है. ऐसे में दिल्ली के बल्लेबाज भी नूर के सामने फंस सकते हैं. नूर को अब तक हाथ से पढ़ना बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है.

5 /5

5. कुलदीप यादव

दिल्ली कैपिटल्स के पास कुलदीप यादव के रूप में एक नायाब हीरा मौजूद है जो अपनी फिरकी गेंदबाजी से किसी भी बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त कर सकता है. कुलदीप ने दिल्ली के लिए अब तक कई बार ये कमाल करके भी दिखा है. ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजों को कुलदीप यादव से बचकर रहना होगा नहीं तो सीएसके की टीम पर कुलदीप गेंद से कहर बरपा सकते हैं.