- Home
- Photos
- CSK vs RCB: ब्लॉकबस्टर मुकाबले में इन 5 पर रहेगी सबकी निगाहें, गेंद और बल्ले दोनों से करेंगे कमाल
CSK vs RCB: ब्लॉकबस्टर मुकाबले में इन 5 पर रहेगी सबकी निगाहें, गेंद और बल्ले दोनों से करेंगे कमाल
Published On Mar 27, 2025, 03:40 PM IST
Last UpdatedMar 27, 2025, 03:40 PM IST
आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होने वाले मुकाबले में ये 5 खिलाड़ी धमाल मचाते हुए नजर आ सकते हैं.
1. रचिन रविंद्र
रचिन रविंद्र ने सीएसके के लिए आईपीएल के पहले मैच में शानदार अर्धशतक जड़ा. उन्होंने अपनी फॉर्म को बरकरार रखते हुए शानदार पारी खेली थी. रचिन आरसीबी के खिलाफ भी बल्ले से कमाल करते हुए नजर आ सकते हैं. आरसीबी के गेंदबाजों का रचिन के खिलाफ अच्छा टेस्ट होगा.
2. विराट कोहली
आरसीबी के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने भी आईपीएल 2025 के पहले मुकाबले में शानदार अर्धशतक ठोका है. कोहली पर भी क्रिकेट फैंस खासतौर पर नजर बनाए रहेंगे. आरसीबी को अगर चेन्नई सुपर किंग्स का चेपॉक का किला भेदना है तो कोहली को बल्ले से कमाल करना होगा.
3. नूर अहमद
नूर अहमद ने चेन्नई के लिए अपने पहले मैच में गेंद से गजब का कहर बरपाते हुए 4 विकेट झटके थे. चेन्नई की पिच पर उन्हें काफी मदद भी मिली थी. ऐसे में नूर आरसीबी के बल्लेबाजों को भी परेशान करते हुए नजर आ सकते हैं.
4. क्रुणाल पांड्या
आरसीबी के लिए क्रुणाल पांड्या ने अपने अनुभव का पूरा फायदा उठाते हुए पहले मैच में शानदार गेंदबाजी की थी. क्रुणाल का अनुभव आरसीबी को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ भी काम आएगा. ऐसे में आरसीबी को इस खिलाड़ी से काफी उम्मीदें रहेंगी.
5. ऋतुराज गायकवाड़
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने पहले ही मुकाबले में तूफानी अर्धशतक ठोका था. गायकवाड़ इस बार भी बल्ले से कमाल करते हुए आरसीबी के गेंदबाजों की धुनाई करना चाहेंगे और टीम को लगातार दूसरी जीत दिलाने उतरेंगे.