• Home
  • Photos
  • पंजाब किंग्स ने आईपीएल में रचा इतिहास, DC vs PBKS मैच में बने पांच बड़े रिकॉर्ड्स

पंजाब किंग्स ने आईपीएल में रचा इतिहास, DC vs PBKS मैच में बने पांच बड़े रिकॉर्ड्स

Edited By : Akhilesh Tripathi | Apr 25, 2026, 10:31 PM IST

Published On Apr 25, 2026, 10:31 PM IST

Last UpdatedApr 25, 2026, 10:31 PM IST

केएल राहुल का शतक (152) बेकार गया, पंजाब किंग्स की टीम ने प्रभसिमरन सिंह की 26 गेंदों में 76 और कप्तान श्रेयस अय्यर की 36 गेंदों में नाबाद 71 रन की पारी से आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से हरा दिया. दिल्ली कैपिटल्स ने दो विकेट पर 264 रन बनाए, जिसे पंजाब की टीम ने 18.5 ओवर में हासिल कर लिया. यह आईपीएल का सबसे बड़ा रन चेज है. इस मैच में पांच बड़े रिकॉर्ड्स बने

1 /5
Punjab Kings record

पंजाब किंग्स ने किया रिकॉर्ड रन चेज

पंजाब किंग्स की टीम ने आईपीएल के इतिहास में सबसे बड़ा रन चेज किया. पंजाब किंग्स की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स के 265 रन के टारगेट को 18.5 ओवर में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया. इससे पहले पंजाब किंग्स की टीम के नाम ही आईपीएल में 261 रन के टारगेट चेज करने का रिकॉर्ड था. पंजाब ने 2024 में केकेआर के खिलाफ यह कारनामा किया था.

2 /5
Punjab Kings

पंजाब किंग्स ने बनाया पावरप्ले का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर

पंजाब किंग्स की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पावरप्ले में बिना किसी नुकसान के 116 रन बनाए, जो आईपीएल में पावरप्ले में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है. सनराइजर्स हैदराबाद (125/0) के नाम आईपीएल के पावरप्ले में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड है.

3 /5
KL Rahul record

केएल राहुल ने शतकीय पारी से तोड़े कई बड़े रिकॉर्ड्स

केएल राहुल ने इस मैच में शतक लगाया, जो उनका आईपीएल का पांचवां शतक है. उन्होंने 152 रन की पारी खेली, जो आईपीएल में किसी भी भारतीय का सबसे बड़ा स्कोर है. उन्होंने अभिषेक शर्मा (141) को पीछे छोड़ा. इसके अलावा वह टी-20 में बतौर भारतीय सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले बैटर्स भी बन गए हैं. उन्होंने तिलक वर्मा (151) को पीछे छोड़ा.


4 /5
Delhi capitals record

दिल्ली कैपिटल्स ने बनाया आईपीएल का अपना सबसे बड़ा स्कोर

दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स के खिलाफ दो विकेट पर 264 रन बनाए जो आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स का सबसे बड़ा स्कोर है. इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने साल 2024 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ चार विकेट पर 257 रन बनाए थे.

5 /5
DC Record

राहुल- नितीश की जोड़ी ने आईपीएल की दूसरी सबसे बड़ी पार्टनरशिप की

केएल राहुल और नितीश राणा की जोड़ी ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में 220 रन की साझेदारी की. यह आईपीएल इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है. विराट कोहली और एबी डिविलियर्स के नाम आईपीएल की सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड है. कोहली और डिविलियर्स ने आरसीबी के लिए खेलते हुए साल 2016 में गुजरात लायंस के खिलाफ 229 रन की साझेदारी की थी.