×

DC vs SRH: स्टार्क ने खोला पहला पंजा, सनराइजर्स के इन सूरमाओं को भेजा पवेलियन

मिचेल स्टार्क ने आज आईपीएल इतिहास का पहला फाइफर लिया. स्टार्क ने सनराइजर्स के टॉप ऑर्डर को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया.

Mitchell Starc First 5 Wicket Haul: ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए आज आईपीएल में गजब का कहर बरपाया है. स्टार्क ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में एक के बाद एक 5 विकेट अपने नाम किए. यहां जानिए उन सभी 5 बल्लेबाजों के बारे में जिन्हें मिचेल स्टार्क ने अपना शिकार बनाया.

1. इशान किशन

मिचेल स्टार्क ने मुकाबले में आज अपना पहला शिकार इशान किशन के रूप में किया. स्टार्क ने किशन को ऑफ स्टंप के बाहर गेंद दी जिसपर किशन बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में ट्रिस्टन स्टब्स को कैच दे बैठे.

2. नितीश कुमार रेड्डी

स्टार्क ने किशन के बाद नितीश कुमार रेड्डी को अपना अगला शिकार बनाया. स्टार्क के खिलाफ नितीश सामने की ओर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की लेकिन गेंद उनके बल्ले के नीचे लगी और हवा में चली गई. जिसे अक्षर पटेल ने आसनी से पकड़ा.

TRENDING NOW


3. ट्रैविस हेड

स्टार्क ने आईपीएल में एक बार फिर अपने हमवतन ट्रैविस हेड का शिकार किया. स्टार्क ने ट्रैविस हेड को 22 रन के स्कोर पर केएल राहुल के हाथों कैच करवाया.

4. हर्षल पटेल

मिचेल स्टार्क का चौथा शिकार हर्षल पटेल बने. हर्षल पटेल ने स्टार्क पर अच्छा शॉट लगाया लेकिन दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने अपनी बायीं ओर शानदार तरीके से डाइव लगाई और कैच पकड़ा.

5. वियान मुल्डर

स्टार्क का आखिरी शिकार मुल्डर बने. मुल्डर भी अंतिम के ओवर में बड़ा शॉट लगाना चाहते थे लेकिन वह फाफ डुप्लेसी को कैच दे बैठे.

Trending This Week