• Home
  • Photos
  • पावरप्ले में सिर्फ 13 रन, महज 08 रन पर गंवाया छठा विकेट... DC के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

पावरप्ले में सिर्फ 13 रन, महज 08 रन पर गंवाया छठा विकेट... DC के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

Edited By : Akhilesh Tripathi | Apr 27, 2026, 09:01 PM IST

Published On Apr 27, 2026, 09:01 PM IST

Last UpdatedApr 27, 2026, 09:01 PM IST

आईपीएल 2026 में सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी की टीम आमने-सामने हुई. इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के नाम कई शर्मनाक रिकॉर्ड्स दर्ज हो गए.

1 /5
Delhi Capitals powerplay

आईपीएल इतिहास में पावरप्ले में बनाया सबसे कम स्कोर

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने आरसीबी के खिलाफ मैच में पावरप्ले में छह विकेट गंवाकर 13 रन बनाए, जो आईपीएल इतिहास में पावरप्ले में सबसे कम स्कोर है. इससे पहले यह रिकॉर्ड सनराइजर्स हैदराबाद के नाम था, सनराइजर्स हैदराबाद ने पुणे में साल 2022 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ तीन विकेट पर 14 रन बनाए थे.

2 /5
Delhi capitals shameful record

पावरप्ले में छह विकेट गंवाने वाली दूसरी टीम बनी दिल्ली कैपिटल्स

दिल्ली कैपिटल्स की टीम आईपीएल के पावरप्ले में छह विकेट गंवाने वाली दूसरी टीम है. आरसीबी की टीम के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स ने पावरप्ले में महज 13 रन पर छह विकेट गंवाया. दिल्ली के अलावा कोच्चि टस्कर्स की टीम ने साल 2011 में डेक्कन चार्जर्स की टीम के खिलाफ 29 रन के स्कोर पर छह विकेट गंवाए थे.

3 /5
DC Batting collapse

आईपीएल की एक इनिंग में छह विकेट गिरने के बाद DC ने बनाए सबसे कम रन

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने आईपीएल की एक इनिंग में छह विकेट गिरने के बाद आठ रन बनाए, जो किसी भी टीम का छह विकेट गिरने पर सबसे कम स्कोर है. इससे पहले कोच्चि टस्कर्स ने छह विकेट गिरने के बाद 11 रन बनाए थे.


4 /5
Bhuvneshwar Kumar

भुवनेश्वर कुमार ने बनाया सबसे बड़ा रिकॉर्ड

भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल के पावरप्ले में तीन विकेट चटकाए. वह आईपीएल के पावरप्ले में साल 2023 से सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में संयुक्त रुप से टॉप पर पहुंच गए हैं. उनके नाम पावरप्ले में 32 विकेट हो चुके हैं. ट्रेंट बोल्ट के नाम भी आईपीएल के पावरप्ले में 32 विकेट लेने का रिकॉर्ड है.

5 /5
RCB

आईपीएल के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

IPL के इतिहास में पहली बार एक ही पारी के पावरप्ले में दो गेंदबाजों ने तीन-तीन विकेट लिए हैं. आरसीबी के गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में पावरप्ले में तीन-तीन विकेट अपने नाम किए.