- क्रिकेट न्यूज़
- Photos
- SA 20 Auction: डेवाल्ड ब्रेविस- एडेन मार्करम ने रचा इतिहास, लीग के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने
SA 20 Auction: डेवाल्ड ब्रेविस- एडेन मार्करम ने रचा इतिहास, लीग के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने
Published On Sep 10, 2025, 04:25 PM IST
Last UpdatedSep 10, 2025, 04:25 PM IST
छह फ्रेंचाइजी ने 84 खिलाड़ियों पर 129.3 मिलियन रैंड (लगभग 65 करोड़ रुपये) खर्च किए, जिसमें दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों पर 116.9 मिलियन रैंड (लगभग 59 करोड़ रुपये) खर्च किए गए
प्रिटोरिया कैपिटल्स ने 16.5 मिलियन रैंड में डेवाल्ड ब्रेविस को खरीदा
ब्रेविस को सौरव गांगुली की कोचिंग वाली प्रिटोरिया कैपिटल्स ने 16.5 मिलियन रैंड (लगभग 8.3 करोड़ रुपये) में खरीदा, जो 2022 में ट्रिस्टन स्टब्स के लिए भुगतान किए गए 9.2 मिलियन रैंड (लगभग 4.6 करोड़ रुपये) के पिछले रिकॉर्ड से कहीं अधिक है.
हमने हर पहलू पर गौर करके उन पर यह कीमत लगाई: गांगुली
प्रिटोरिया कैपिटल्स के नए मुख्य कोच गांगुली ने मंगलवार को नीलामी के बाद एक विज्ञप्ति में कहा, मुझे उम्मीद है कि वह अच्छा प्रदर्शन करेंगे, वह बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं और पिछले डेढ़ साल में उन्होंने अपने खेल में काफी सुधार किया है, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनका प्रदर्शन इसका सबूत है. गांगुली ने कहा कि मैं प्रदर्शन को कभी भी पैसे से नहीं जोड़ता, 16.5 मिलियन रैंड की बात छोड़ भी दें, तो मेरा मानना है कि वह एक शानदार प्रतिभा हैं, वह स्पिन को बहुत अच्छी तरह खेलते हैं, जो बेहद महत्वपूर्ण है, हमने हर पहलू पर गौर करके उन पर यह कीमत लगाई.
मार्करम को डरबन सुपर जायंट्स ने 14 मिलियन रैंड में खरीदा
वहीं साउथ अफ्रीका के टी-20 कप्तान मार्करम को डरबन सुपर जायंट्स ने 14 मिलियन रैंड (लगभग सात करोड़ रुपये) में खरीदा, जबकि सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने उन्हें राइट टू मैच कार्ड के तहत 12.4 मिलियन रैंड में रिटेन करने की कोशिश की थी.
फ्रेंचाइजी साउथ अफ़्रीकी खिलाड़ियों का समर्थन कर रही हैं: ग्रीम स्मिथ
नीलामी के बाद एसए20 लीग के कमिश्नर ग्रीम स्मिथ ने कहा, मैं आंकड़ों के बारे में बात करने से हिचकिचाता हूं, लेकिन साउथ अफ्रीकी क्रिकेट में इस तरह के निवेश को देखना रोमांचक है, सबसे अच्छी बात यह है कि फ्रेंचाइजी साउथ अफ़्रीकी खिलाड़ियों का समर्थन कर रही हैं. उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि यहां कुछ अच्छी प्रतिभाएं हैं, एसए20 ने उन्हें जो मंच प्रदान किया है, उससे उन्हें न केवल यहां (दक्षिण अफ्रीका में) फायदा हुआ है, बल्कि अन्य लीगों और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उन्हें लाभ मिला है.
छह फ्रेंचाइजी ने 84 खिलाड़ियों पर 129.3 मिलियन रैंड खर्च किए
कुल मिलाकर छह फ्रेंचाइजी ने 84 खिलाड़ियों पर 129.3 मिलियन रैंड (लगभग 65 करोड़ रुपये) खर्च किए, जिसमें दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों पर 116.9 मिलियन रैंड (लगभग 59 करोड़ रुपये) खर्च किए गए. बारह अंडर-23 खिलाड़ियों पर कुल 22.8 मिलियन रैंड (लगभग 11.4 करोड़ रुपये) खर्च किए गए.
मुल्डर- बर्गर को भी मिली मोटी रकम, मफाका डरबन सुपरजायंट्स का हिस्सा बने
युवा खिलाड़ियों में किशोर तेज गेंदबाज क्वेना मफाका को डरबन सुपर जायंट्स ने 2.3 मिलियन रैंड में चुना, जबकि जैन्को स्मिट (जोबर्ग सुपर किंग्स), बयांडा माजोला (प्रिटोरिया कैपिटल्स) और जेजे बेसन (पार्ल रॉयल्स) ने भी एसए20 में अपने पहले सत्र के लिए अनुबंध हासिल किए. जोबर्ग सुपर किंग्स ने ऑलराउंडर वियान मुल्डर को नौ मिलियन रैंड (लगभग 4.5 करोड़ रुपये) और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर को 6.3 मिलियन रैंड (लगभग 3.1 करोड़ रुपये) में अनुबंधित किया. एसए20 का चौथा सत्र इस साल 26 दिसंबर से शुरू होगा और अगले साल 25 जनवरी तक चलेगा