- Home
- Photos
- 'दिल स्कूप' और '360 डिग्री' से सालों पहले खेला गया था यह अद्भुत शॉट, टीम इंडिया के उड़े थे होश
Douglas marillier Shot who played by Zimbabwe batsman before surya 360 and dilscoop in 2002
Published On Aug 10, 2024, 06:19 PM IST
Last UpdatedAug 10, 2024, 06:19 PM IST
मगर आज से 22 साल यानि 2002 में फरीदाबाद में खेले गए मैच में जिम्बाब्वे के बल्लेबाज ने एक ऐसा शॉट खेला था, जिसने टीम इंडिया से जीता हुआ मैच छीन लिया था.
क्या है मारिलियर शॉट/पैडल स्कूप शॉट ?
भारत और जिम्बाब्वे के बीच साल 2002 में वनडे मुकाबला खेला गया था. फरीदाबाद में खेले गए इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 274 रन बनाए थे. वीवीएस लक्ष्मण ने 75 रन और सौरव गांगुली ने 57 रन की पारी खेली थी. भारत की पारी के जवाब में जिम्बाब्वे की टीम ने 44.2 ओवर में 210 रन के स्कोर पर आठ विकेट गंवा दिए थे, भारत की जीत पक्की नजर आ रही थी, मगर दसवें नंबर पर बैटिंग करने उतरे डगलस मारिलियर ने अपने शॉट से भारत की झोली से मैच छिन लिया.
तिलकरत्ने दिलशान का ‘दिलस्कूप शॉट’ भी काफी फेमस हुआ
जब डगलस मारिलियर उतरे तो जिम्बाब्वे को 40 गेंद में 65 रनों की दरकार थी, 21 साल के डगलस मारिलियर ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर खबर ली. मारिलियर ने जहीर खान की यॉर्कर गेंदों को स्कूप करके फाइन-लेग रीजन में कई बार चौके के लिए भेजा, जिम्बाब्वे की टीम ने एक विकेट से इस मुकाबले को जीता. मारिलियर 24 बॉल में 56 रन बनाकर नाबाद रहे, जिसमें 10 चौके और एक छक्का शामिल रहा. मारिलियर का शॉट काफी चर्चा में रहा. (Image credit- x)
मारिलियर ने जिम्बाब्वे के लिए 05 टेस्ट और 48 वनडे खेले
मारिलियर के इस शॉट को मारिलियर शॉट/पैडल स्कूप के नाम से जाना जाता है. इस शॉट में बल्लेबाज गेंद को स्कूप के जरिए फाइन-लेग रीजन में बाउंड्री हासिल करता है. वर्तमान में इंग्लैंड के जोस बटलर इसी प्रकार के शॉट खेलते नजर आते हैं. जोस बटलर ने इस शॉट के जरिए काफी रन बनाए हैं. (Image credit- x)
मारिलियर शॉट/पैडल स्कूप शॉट के बाद श्रीलंका के दिग्गज खिलाड़ी तिलकरत्ने दिलशान का ‘दिलस्कूप शॉट’ भी काफी फेमस हुआ. दिलस्कूप ‘पैडल स्कूप’ से अलग होता है क्योंकि इस शॉट में गेंद विकेटकीपर के एक तरफ के बजाय सीधे विकेटकीपर के सिर के ऊपर से बाउंड्री के पार जाती है. (Image credit- x)