×

दलीप ट्रॉफी में मचाया धमाल, NZ सीरीज के लिए टीम इंडिया में मिल सकता है मौका

दलीप ट्रॉफी में भारत के कई युवा प्लेयर्स ने अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया. इस प्रदर्शन की बदौलत उन्होंने टीम इंडिया का दरवाजा खटखटाया है.

Duleep Trophy Star

(Image credit- x)

Duleep trophy five Star players: दलीप ट्रॉफी में भारत के कई खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से काफी प्रभावित किया. बल्लेबाजी और गेंदबाजी में जलवा दिखाने वाले इन खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले टेस्ट सीरीज के लिए अपनी दावेदारी की है.

01. रिकी भुई

टॉप ऑर्डर बल्लेबाज रिकी भुई ने दलीप ट्रॉफी के इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाए. उन्होंने तीन मैच में 359 रन बनाए, जिसमें दो शतक और एक अर्धशतक शामिल है. घरेलू क्रिकेट में आंध्र का हिस्सा रिंकी फर्स्ट क्लास क्रिकेट में पांच हजार से अधिक रन (20 शतक) बना चुके हैं. दलीप ट्रॉफी में दमदार प्रदर्शन से उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले टेस्ट सीरीज के लिए अपनी दावेदारी की है. (Image credit- X)

02. अभिमन्यु ईश्वरन

घरेलू क्रिकेट में बंगाल का प्रतिनिधित्व करने वाले अभिमन्यु ईश्वरन लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. दलीप ट्रॉफी में उनका बल्ला खूब चला. इंडिया बी के कप्तान ईश्वरन ने इंडिया सी के खिलाफ नाबाद 157 रन बनाए, वहीं इंडिया डी के खिलाफ भी 116 रन की पारी खेली. उन्होंने कुल 309 रन बनाए. वह टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में शामिल हुए हैं, लेकिन अब तक उनका डेब्यू नहीं हुआ है. न्यूजीलैंड सीरीज में उन्हें जगह मिल सकती है. (Image credit- X)


03. शाश्वत रावत

दलीप ट्रॉफी में इंडिया ए की खिताबी जीत में शाश्वत रावत ने अहम रोल निभाया. 23 साल के शाश्वत रावत ने दलीप ट्रॉफी में 85.33 की औसत से 256 रन बनाए, इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और दो अर्धशतक निकले. इस प्रदर्शन के दम पर रावत को न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में इंडिया के लिए मौका मिल सकता है. (Image credit- BCCI Domestic X)

04. अंशुल कम्बोज

23 साल के अंशुल कम्बोज घरेलू क्रिकेट में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करते हैं. दलीप ट्रॉफी में वह इंडिया सी टीम का हिस्सा थे. उन्होंने दलीप ट्रॉफी में कुल 16 विकेट चटकाए. उन्होंने इंडिया डी के खिलाफ तीन विकेट लिए थे, वहीं इंडिया बी के खिलाफ एक ही पारी में आठ विकेट चटकाए. इंडिया ए के खिलाफ उन्होंने पांच विकेट लिए. अंशुल कम्बोज ने अपने प्रदर्शन से न्यूजीलैंड सीरीज के लिए दावेदारी की है.(Image credit- X)

05. मुकेश कुमार

मुकेश कुमार भारत के लिए तीन टेस्ट मैच खेल चुके हैं. तीन टेस्ट मैच में उन्होंने सात विकेट लिए हैं. इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने फरवरी 2024 में आखिरी टेस्ट मैच खेला था, मगर उसके बाद वह टीम से बाहर हो गए. उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए नहीं चुना गया, मगर दलीप ट्रॉफी में उन्होंने 15 विकेट लेकर टीम इंडिया के लिए दावेदारी की है. (Image credit- X)

Trending This Week