• Home
  • Photos
  • IPL: ड्वेन ब्रावो से जसप्रीत बुमराह तक, डेथ ओवर्स में बल्लेबाजों का काल बनते हैं ये गेंदबाज

IPL: ड्वेन ब्रावो से जसप्रीत बुमराह तक, डेथ ओवर्स में बल्लेबाजों का काल बनते हैं ये गेंदबाज

Edited By : Bharat Malhotra | Mar 23, 2026, 02:19 PM IST

Published On Mar 23, 2026, 02:19 PM IST

Last UpdatedMar 23, 2026, 02:19 PM IST

IPL में पारी के आखिरी ओवरों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज कौन से हैं. जसप्रीत बुमराह से लेकर डेथ ओवर विशेषज्ञ ड्वेन ब्रावो इस लिस्ट में शामिल हैं.

1 /5

ड्वेन ब्रावो


मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कई मैचों में डेथ ओवर विशेषज्ञ के तौर पर खेलने वाले ड्वेन ब्रावो ने 125 पारियों में 102 विकेट डेथ ओवर्स में हासिल किए हैं. इस सूची में वह सबसे ऊपर हैं.

2 /5

भुवनेश्वर कुमार


कभी अपनी स्विंग और सटीकता से विपक्षी टीम को परेशान करने वाले भुवनेश्वर कुमार का नाम इस सूची में दूसरे नंबर पर है. दाएं हाथ के इस भारतीय पेसर ने 150 पारियों में पारी में डेथ ओवर्स में 92 विकेट हासिल किए हैं.

3 /5

लसिथ मलिंगा


सटीक यॉर्कर और तेज रफ्तार, श्रीलंका के पेसर लसिथ मलिंगा की यही पहचान रही है. मलिंगा ने 109 मैचों में 90 विकेट पारी के 20वें ओवर में हासिल किए हैं. मलिंगा ने अपनी टीम मुंबई इंडियंस को कितने ही मैच डेथ ओवर्स की अपनी सटीकता से जितवाए हैं.


4 /5

जसप्रीत बुमराह


टीम इंडिया हो या मुंबई इंडियंस, जसप्रीत बुमराह हर कप्तान के लिए तुरुप का पत्ता रहे हैं. पारी के आखिर में जब विपक्षी टीम पूरी रफ्तार के साथ बल्लेबाजी करना चाहती है तो बुमराह की सटीकता सभी को पस्त कर देती है. यॉर्कर में भी विविधता रखने वाले बुमराह ने 131 पारियो में पारी के आखिरी ओवर में 86 विकेट हासिल किए हैं.

5 /5

हर्षल पटेल

हर्षल पटेल का नाम भले ही इतना बड़ा न माना जाता हो, जितना इस लिस्ट में शामिल बाकी गेंदबाजों का माना जाता है लेकिन अपनी सटीकता, गति-परिवर्तन और चपलता से इस गेंदबाज ने आईपीएल में एक खास मुकाम बनाया है. दाएं हाथ के इस मीडियम पेसर ने 81 पारियों में 70 विकेट डेथ ओवर्स में लिए हैं.