• क्रिकेट न्यूज़
  • Photos
  • ENG vs IND: लीड्स टेस्ट इतिहास के 5 सबसे बड़े रन चेज, क्या गिल की कप्तानी में टीम इंडिया करेगी कमाल?

ENG vs IND: लीड्स टेस्ट इतिहास के 5 सबसे बड़े रन चेज, क्या गिल की कप्तानी में टीम इंडिया करेगी कमाल?

Edited By : Saurav Kumar | Jun 23, 2025, 06:58 PM IST

Published On Jun 23, 2025, 06:58 PM IST

Last UpdatedJun 23, 2025, 06:58 PM IST

लीड्स टेस्ट में भारत और इंग्लैंड के बीच मुकाबला रोमांचक मोड़ पर जाता दिखा रहा है. इस मुकाबले भारत फिलहाल इंग्लैंड के लिए टारगेट सेट कर रही है. यहां जानिए लीड्स में हुए 5 सबसे बड़े रन चेज के बारे में.

1 /5

1. ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलियाई टीम इस लिस्ट में पहले नंबर पर आती है. कंगारू टीम ने साल 1948 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में 404 रन का बड़ा टारगेट चेज किया था. यह लीड्स में खेले गए टेस्ट इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज है.

2 /5

2. इंग्लैंड

दूसरे नंबर पर इंग्लैंड टीम है. इंग्लैंड की टीम ने साल 2019 में रन चेज में गजब का प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया था. इंग्लिश टीम ने 2019 में लीड्स में खेले गए टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 359 रन चेज किए थे.

3 /5

3. वेस्टइंडीज

वेस्टइंडीज की टीम ने भी साल 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में जो लीड्स में खेला गया था उसमें 300 रन से बड़ा टारगेट हासिल किया था. वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड के खिलाफ 322 रन चेज किए थे.

4 /5

4. इंग्लैंड

इंग्लैंड ने साल 2001 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक बार फिर लीड्स टेस्ट में रन चेज के दौरान शानदार प्रदर्शन किया था. इंग्लैंड ने इस मुकाबले में 315 रन का लक्ष्य हासिल किया था.

5 /5

5. इंग्लैंड

पांचवें नंबर पर भी इंग्लैंड का नाम है. इंग्लिश टीम ने साल 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ लीड्स में खेले गए मुकाबले में 296 रन का बड़ा लक्ष्य हासिल किया था.