कोरोना वायरस की वजह से स्थगित हुई सीरीज खेलने श्रीलंका पहुंची इंग्लैंड टीम

Edited By : Gunjan Tripathi | Jan 03, 2021, 03:32 PM IST

Published On Jan 03, 2021, 03:32 PM IST

Last UpdatedJan 03, 2021, 03:32 PM IST

श्रीलंका सरकार ने जो रूट की टीम को एक छोटा एयरपोर्ट उपलब्ध कराया चूंकि देश ने कमर्शियल फ्लाइट्स पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। मई के बाद से लागू किए गए सख्त स्वास्थ्य प्रोटोकॉल के तहत कुछ चार्टर्ड फ्लाइट्स को ही श्रीलंका में आने की इजाजत है। इंग्लैंड पुरुष क्रिकेट के मैनेजिंग डॉयरेक्टर एशले जाइल्स ने...

1 /6

2 /6

श्रीलंका सरकार ने जो रूट की टीम को एक छोटा एयरपोर्ट उपलब्ध कराया चूंकि देश ने कमर्शियल फ्लाइट्स पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। मई के बाद से लागू किए गए सख्त स्वास्थ्य प्रोटोकॉल के तहत कुछ चार्टर्ड फ्लाइट्स को ही श्रीलंका में आने की इजाजत है।

3 /6

इंग्लैंड पुरुष क्रिकेट के मैनेजिंग डॉयरेक्टर एशले जाइल्स ने कहा कि टीम गॉल स्टेडियम में मैच खेलने के लिए काफी उत्साहित है। उन्होंने ए कहा, “गॉल में खेलना बहुत खास होगा, ये विश्व क्रिकेट में प्रतिष्ठित स्थलों में से एक है। पिछले 10 महीने हम सभी के लिए अनिश्चित रहे हैं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट श्रीलंका में लौटने से पूरी दुनिया में क्रिकेट प्रशंसकों के लिए एक बड़ा बढ़ावा होगा।”

4 /6

श्रीलंका क्रिकेट ने कहा कि टीम का होटल द्वीप के दक्षिणी राज्य हबन्टोटा में होगा, जहां स्थानीय लोगों को जाने की इजाजत नहीं होगी। क्वारेंटीन के दौरान इंग्लैंड टीम को दो समूहों में बांटा जाएगा और वो एक अभ्यास मैच खेलेंगे।

5 /6

इंग्लैंड ने कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव की वजह से मार्च 2020 में अभ्यास मैच के दूसरे दिन श्रीलंका के अपने दो मैचों के टेस्ट दौरे को बीच में छोड़ दिया था।

6 /6

मार्च 2020 में जब इंग्लैंड टीम श्रीलंका दौरे से लौटी थी तब देश में केवल छह कोविड-19 मामले पाए गए थे। लेकिन अब जबकि टीम सीरीज को पूरा करने पहुंची है तो श्रीलंका में 44,000 से ज्यादा संक्रमित मरीज हैं और 211 लोगों की मौत हो चुकी है।