×

इंग्लैंड के खिलाड़ियों की पत्नियों और गर्लफ्रेंड्स ने जीत के जश्न में पिया जमकर शराब, बिल जानकर दंग रह जाएंगे

ईरान के खिलाफ मिली जीत के बाद प्लेयर्स और उनके पार्टनर्स ने जमकर जश्न मनाया. जश्न मनाने वालों में डिफेंडर हैरी मैग्वायर की पत्नी फर्न, गोलकीपर जॉर्डन पिकफोर्ड की गर्लफ्रेंड मेगन और फॉर्वर्ड जैक ग्रिलिश की पत्नी साशा एटवुड शामिल रहीं.

जीत के बाद जश्न मनाने के दौरान सबने 250 पाउंड (करीब 25 हजार रुपये) वाले पॉप के साथ-साथ कॉकटेल में शैंपेन की बोतलें ऑर्डर की. रिपोर्ट के मुताबिक, खिलाड़ियों की पत्नियों और गर्लफ्रेंड्स ने मिलकर 20000 पाउंड (लगभग 20 लाख रुपये) की शराब पी. (फोटो- सोशल मीडिया)

कतर में फीफा वर्ल्ड कप 2022 का आयोजन किया जा रहा है. इंग्लैंड की टीम ने इस टूर्नामेंट में शानदार आगाज किया था. पहले मैच में इंग्लैंड ने इरान के खिलाफ 6-2 से जीत दर्ज की थी. इस जीत के बाद जमकर जश्न मनाया गया.(फोटो- सोशल मीडिया)


इंग्लैंड की फुटबॉल टीम को सपोर्ट करने काफी संख्या में फैंस पहुंचे हैं. इंग्लैंड की टीम ने 1966 में फीफा का खिताब जीता था. इंग्लैंड की टीम सिर्फ एक बार फीफा का खिताब जीती है. (फोटो- सोशल मीडिया)


ईरान के खिलाफ मिली जीत के बाद प्लेयर्स और उनके पार्टनर्स ने जमकर जश्न मनाया. जश्न मनाने वालों में डिफेंडर हैरी मैग्वायर की पत्नी फर्न, गोलकीपर जॉर्डन पिकफोर्ड की गर्लफ्रेंड मेगन और फॉर्वर्ड जैक ग्रिलिश की पत्नी साशा एटवुड शामिल रहीं. (फोटो- सोशल मीडिया)



इंग्लैंड के खिलाड़ियों की पार्टनर्स लगभग 98 अरब की कीमत वाली जहाज में रुकी हैं। इस जहाज की क्षमता 6762 लोगों की है। उन्होंने इसके लिए करीब छह-छह लाख रुपये का भुगतान किया है। यह क्रूज दोहा में समंदर किनारे रुका है. इस क्रूज में 2500 से ज्यादा केबिन हैं। इसमें घूमने के लिए जगह है। साथ ही 14 पूल और 13 डाइनिंग स्पॉट हैं। शिप में 30 से अधिक बार हैं। इसके अलावा स्पोर्ट्स जोन भी हैं. (फोटो- सोशल मीडिया)


Trending This Week