- Home
- Photos
- IND vs ENG: भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले इंग्लैंड ने चली बड़ी चाल, कोचिंग टीम में इस कीवी दिग्गज को किया शामिल
IND vs ENG: भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले इंग्लैंड ने चली बड़ी चाल, कोचिंग टीम में इस कीवी दिग्गज को किया शामिल
Published On May 15, 2025, 04:16 PM IST
Last UpdatedMay 15, 2025, 04:16 PM IST
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले इंग्लैंड ने बड़ी चाल चलते हुए कीवी दिग्गज को अपने कोचिंग दल में शामिल किया है.
इंग्लिश टीम ने अपने कोचिंग स्टॉफ न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान और दिग्गज तेज गेंदबाज रहे टिम साउदी कोचिंग टीम में शामिल किया है. ब्रेंडम मैकुलम के बाद इंग्लिश टीम में शामिल होने वाले साउदी दूसरे कीवी दिग्गज हैं.
इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज टिम साउदी को भारत के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला के खत्म होने तक इंग्लैंड का विशेषज्ञ कौशल सलाहकार नियुक्त किया गया है.
भारतीय टीम इंग्लैंड के दौरे की शुरुआत 20 जून से लीड्स में पहले टेस्ट के साथ करेगी. यह दौरा 31 जुलाई से चार अगस्त तक ओवल में होने वाले पांचवें टेस्ट के साथ खत्म होगा.
दिसंबर 2024 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले साउदी इंग्लैंड के अंतरराष्ट्रीय सत्र के शुरुआती मैच से पहले टीम से जुड़ेंगे जो अगले बृहस्तिवार से ट्रेंट ब्रिज में जिम्बाब्वे के खिलाफ एकमात्र टेस्ट होगा.
छत्तीस वर्षीय साउदी ने 107 टेस्ट मैच में 391 विकेट, 161 वनडे मैच में 221 विकेट और 126 टी20 मैच में 164 विकेट हासिल किए हैं. ईसीबी ने एक बयान में कहा, ‘‘दुनिया भर में विभिन्न परिस्थितियों और सभी प्रारूपों में खेलने के अपने विशाल अनुभव के साथ वह खिलाड़ियों को अहम जानकारी प्रदान करेंगे. सलाहकार की भूमिका के बाद वह बर्मिंघम फीनिक्स के लिए ‘द हंड्रेड’ में खेलना शुरू करेंगे. ’’