क्रिकेट में दबदबा बनाना है फिर... हेड कोच गौतम गंभीर ने दिया गुरुमंत्र
Published On Aug 06, 2025, 02:41 PM IST
Last UpdatedAug 06, 2025, 02:41 PM IST
हेड कोच ने इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया को मिली सफलता का श्रेय किसी खिलाड़ी को देने की जगह पूरी टीम को दिया. उन्होंने कहा कि पूरी सीरीज के दौरान सभी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया
‘शुभमन गिल ने इंग्लैंड सीरीज में शानदार काम किया है’
मीडिया से बात करते हुए गौतम गंभीर ने कहा, शुभमन गिल ने इंग्लैंड सीरीज में शानदार काम किया है, मैं सिर्फ इतना कह सकता हूं कि वह आने वाले दिनों में भी भारतीय क्रिकेट के लिए अच्छा प्रदर्शन करते रहेंगे.
गंभीर ने सफलता का श्रेय पूरी टीम को दिया
हेड कोच ने इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया को मिली सफलता का श्रेय किसी खिलाड़ी को देने की जगह पूरी टीम को दिया. उन्होंने कहा कि पूरी सीरीज के दौरान सभी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और अंत तक लड़े, इसी का परिणाम हमें मिला है, मैं किसी एक का नाम नहीं लेना चाहूंगा, सभी ने शानदार प्रदर्शन किया. हालांकि गंभीर ने मोहम्मद सिराज की तारीफ की.
‘आपने जो हासिल किया है, आप इसके हकदार हैं ‘
न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया से टेस्ट श्रृंखलाओं में मिली हार के बाद भारतीय टीम बदलाव के दौर से गुजर रही थी और युवा शुभमन गिल ने इंग्लैंड में कमान संभाली थी. गौतम गंभीर ने टीम को शुभकामनाएं देते हुअ कहा, पूरा मजा लो, कुछ दिन का ब्रेक ले सकते हो क्योंकि आप इसके हकदार हो, आपने जो हासिल किया है, आप इसके हकदार हैं.
‘लंबे समय तक क्रिकेट में दबदबा फिर…’
वहीं बीसीसीआई की तरफ से शेयर किए गए वीडियो में गंभीर ने कहा, जिस तरह से यह सीरीज खेली गई है , 2-2 एक बेहतरीन नतीजा है, सभी को बधाई. उन्होंने कहा हमें बेहतर होते रहना है, हम मेहनत करते रहेंगे, हम विभिन्न पहलुओं में अपने खेल में सुधार करेंगे क्योंकि ऐसा करके ही लंबे समय तक क्रिकेट में दबदबा बना सकेंगे.
‘ड्रेसिंग रूम का कल्चर ऐसा होना चाहिए, जिससे…’
भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने ऐसी मजबूत टीम संस्कृति बनाने पर जोर दिया है जिसकी नींव कड़े परिश्रम और प्रदर्शन में सुधार पर टिकी हो और जो खिलाड़ियों को आकर्षित करे, खिलाड़ी भले ही आते जाते रहे. गंभीर ने कहा, लोग आते जाते रहेंगे लेकिन ड्रेसिंग रूम का कल्चर ऐसा होना चाहिये कि लोग उसका हिस्सा बनना चाहें, हम यही बनाना चाहते हैं.