• Home
  • Photos
  • कोई भारतीय बॉलर्स मेरे आसपास नहीं, मगर फिर भी... शमी का छलका दर्द, संन्यास पर भी दिया जवाब

कोई भारतीय बॉलर्स मेरे आसपास नहीं, मगर फिर भी... शमी का छलका दर्द, संन्यास पर भी दिया जवाब

Edited By : Akhilesh Tripathi | Mar 31, 2026, 03:29 PM IST

Published On Mar 31, 2026, 03:29 PM IST

Last UpdatedMar 31, 2026, 03:29 PM IST

आईपीएल 2026 में मोहम्मद शमी लखनऊ सुपरजायंट्स टीम के लिए खेलते नजर आएंगे. वह पिछले सीजन सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा थे.

1 /5
Mohammad Shami on comeback

आईपीएल में कोई भारतीय गेंदबाज मेरे आसपास नहीं

शुभंकर मिश्रा के यूट्यूब चैनल पर बातचीत करते हुए शमी ने कहा कि आईपीएल की बात करें, तो आप मेरे पिछले रिकॉर्ड देख सकते हैं. कोई भी भारतीय गेंदबाज़ IPL में मेरे आस-पास भी नहीं है, लेकिन फिर भी मुझे T20 का गेंदबाज नहीं माना जाता.

2 /5
Shami

‘पिछले पांच- छह साल के रिकॉर्ड देख लीजिए’

मोहम्मद शमी ने कहा कि आप पिछले 5-6 साल के रिकॉर्ड देख सकते हैं, मेरे नाम करीब 130 विकेट हैं, आपको और क्या चाहिए?

3 /5
Mohammad Shami India

‘शायद मेरा पीआर अच्छा नहीं है’

मोहम्मद शमी ने बिना किसी का नाम लिए तंज कसा. उन्होंने कहा कि शायद मेरा पीआर अच्छा नहीं है, जिसकी वजह से मैं टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हूं.


4 /5
Shami

संन्यास के सवाल पर भी दिया जवाब

वहीं मोहम्मद शमी ने संन्यास के सवाल पर कहा, मैं तब रिटायर होऊंगा जब मेरा मन करेगा, इसलिए नहीं कि कुछ लोग चाहते हैं कि मैं चला जाऊं.

5 /5
Mohammad Shami on team selection

चैंपियंस ट्रॉफी में आखिरी बार खेलते नजर आए थे शमी

मोहम्मद शमी चैंपियंस ट्रॉफी में आखिरी बार खेलते नजर आए थे, उसके बाद से वह लगातार टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. उन्होंने पिछले सीजन घरेलू क्रिकेट में शानदार गेंदबाजी की थी.