×

ODI में सबसे तेज 11 हजार रन बनाने वाले बैटर्स, रोहित ने दिग्गजों को पछाड़ा

रोहित शर्मा ने वनडे फॉर्मेट में 11 हजार रन पूरे कर लिए हैं. इसके साथ ही रोहित ने सचिन पोंटिंग जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है.

Fastest 11 Thousand Runs in ODI: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने अपने वनडे करियर में 11 हजार रन पूरे कर लिए हैं. यह खास मुकाम हासिल करते ही रोहित ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. उन्होंने सचिन, पोंटिंग समेत कई दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है. यहां उन बल्लेबाजों के बारे में जानिए जिन्होंने वनडे में सबसे तेज 11 हजार रन बनाए हैं.

Virat Kohli

1. विराट कोहली (भारत)

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली लिस्ट में पहले नंबर पर काबिज हैं. विराट कोहली ने 230 मैच की 222 पारियों में 11 हजार रन पूरे किए थे. कोहली से तेज वनडे में 11 हजार रन किसी भी बल्लेबाज ने नहीं बनाए हैं.

Rohit Sharma

2. रोहित शर्मा (भारत)

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने वनडे में 11 हजार रन अपने 269वें मुकाबले में पूरा किया है. रोहित ने चैंपियंस ट्रॉफी में बांग्लादेश के खिलाफ यह मुकाम हासिल किया है. इस मुकाम तक पहुंचने में रोहित को 261 पारी लगी है. रोहित ने अब तक वनडे में 32 शतक और 57 अर्धशतक लगाए हैं.


3. सचिन तेंदुलकर (भारत)

क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले भारत के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर इस खास लिस्ट में दूसरे स्थान पर काबिज हैं. सचिन ने 284 मैच की 276 पारी में 11 हजार रन पूरे किए थे.

4. रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया)

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग लिस्ट में तीसरे स्थान पर काबिज हैं. पोंटिंग ने 295 मैच की 286 पारियों में वनडे में 11 हजार रन के मुकाम तक पहुंचे थे.

5. सौरव गांगुली (भारत)

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का नाम लिस्ट में चौथे स्थान पर है. दादा ने अपने वनडे करियर के 298वें मैच की 288 पारियों में 11 हजार रन के मुकाम तक पहुंचे थे.

Trending This Week