टी20 में सबसे तेज 11000 रन बनाने वाले खिलाड़ी, बाबर आजम ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
Published On Dec 14, 2024, 10:18 AM IST
Last UpdatedDec 14, 2024, 10:18 AM IST
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में इतिहास रच दिया है. उन्होंने वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल के सबसे बड़े रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है.
01. बाबर आजम
बाबर आजम के नाम टी20 में सबसे तेज गति से सात हजार, नौ हजार और 10 हजार रन पूरे करने का रिकॉर्ड भी है. अब वह सबसे तेज गति से 11,000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. सबसे तेज 11 हजार रन बनाने वाले प्लेयर्स की लिस्ट (Image credit- @cricketworldcup X)
02. क्रिस गेल
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम टी-20 में सबसे तेज 11 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में टॉप पर पहुंच गए है. बाबर आजम ने 298 इनिंग में यह कारनामा किया. उन्होंने क्रिस गेल के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया. (Image credit- @cricketworldcup X)
03. डेविड वॉर्नर
वेस्टइंडीज के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गिल इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है. क्रिस गेल ने 314 टी-20 इनिंग में 11 हजार रन बनाने का कीर्तिमान बनाया था. (Image credit- @StarSportsIndia X)
04. विराट कोहली
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. डेविड वॉर्नर ने 330 टी-20 इनिंग में 11 हजार रन बनाए थे. (Image credit- X)
टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं. विराट कोहली ने 337 टी-20 पारी में 11 हजार बनाने का रिकॉर्ड बनाया था. (Image credit- ICC X)