• Home
  • Photos
  • CPL के इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले बैटर्स, टिम साइफर्ट ने आंद्रे रसेल के महारिकॉर्ड की बराबरी की

CPL के इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले बैटर्स, टिम साइफर्ट ने आंद्रे रसेल के महारिकॉर्ड की बराबरी की

Edited By : Akhilesh Tripathi | Sep 01, 2025, 12:32 PM IST

Published On Sep 01, 2025, 12:32 PM IST

Last UpdatedSep 01, 2025, 12:32 PM IST

टिम साइफर्ट ने एंटीगुआ एंड बारबुडा फालकन्स के खिलाफ मैच में 53 बॉल में नाबाद 125 रन की पारी खेली, इस पारी में उन्होंने 10 चौके और 09 छक्के लगाए.

1 /6
Andre russell century

01. आंद्रे रसेल

वेस्टइंडीज के आंद्रे रसेल कैरेबियन प्रीमियर लीग में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं. रसेल ने साल 2018 में जमैका तालावास के लिए खेलते हुए त्रिनबागो नाइट राइडर्स के खिलाफ 40 बॉल में शतक जड़ा था.

2 /6
Tim Seifert 40 balls century

02. टिम साइफर्ट

न्यूजीलैंड के टिम साइफर्ट इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है, हालांकि वह संयुक्त रूप से आंद्रे रसेल के बराबर हैं. सेंट लुसिया किंग्स के बल्लेबाज टिम साइफर्ट ने साल 2025 में एंटीगुआ एंड बारबुडा फालकन्स के खिलाफ खेले गए मैच में 40 बॉल में शतक लगाया हैं.

3 /6
Shai Hope

03. शाईं होप

वेस्टइंडीज के शाईं होप का नाम लिस्ट में तीसरे नंबर पर है. शाईं होप ने गुआना अमेजन वारियर्स के लिए खेलते हुए बारबाडोस रॉयल्स के खिलाफ साल 2023 में 41 बॉल में शतक जड़ा था.


4 /6
Russell Century

04. आंद्रे रसेल

आंद्रे रसेल का नाम एक बार फिर लिस्ट में चौथे नंबर पर मौजूद है. आंद्रे रसेल ने साल 2016 में जमैका तालावास के लिए खेलते हुए त्रिनबागो नाइट राइडर्स के खिलाफ 42 बॉल में शतक जड़ा था.

5 /6
Nicholas Pooran

05. निकोलस पूरन

वेस्टइंडीज के ही निकोलस पूरन का नाम लिस्ट में पांचवें नंबर पर है. निकोलस पूरन ने गुआना अमेजन वारियर्स के लिए खेलते हुए सेंट किट्स एंड नेविस पेट्रियट्स के खिलाफ 45 बॉल में सेंचुरी लगाई थी.

6 /6
Rahkeem Cornwall

05. रहकीम कॉर्नवाल

दुनिया के सबसे भारी खिलाड़ियों में गिने जाने वाले रहकीम कॉर्नवाल का नाम भी कैरेबियन प्रीमियर लीग में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल है. वह निकोलस पूरन के साथ इस लिस्ट में संयुक्त रुप से पांचवें स्थान पर है. कॉर्नवाल ने बारबाडोस रॉयल्स के लिए खेलते हुए सेंट किट्स एंड नेविस पेट्रियट्स के खिलाफ साल 2023 में 45 बॉल में सेंचुरी लगाई थी.