• क्रिकेट न्यूज़
  • Photos
  • IPL के तूफानी लिस्ट में जुड़ा रोमारियो शेफर्ड का नाम, बाल-बाल बचा यशस्वी जायसवाल का रिकॉर्ड

IPL के तूफानी लिस्ट में जुड़ा रोमारियो शेफर्ड का नाम, बाल-बाल बचा यशस्वी जायसवाल का रिकॉर्ड

Edited By : Saurav Kumar | May 03, 2025, 10:21 PM IST

Published On May 03, 2025, 10:21 PM IST

Last UpdatedMay 03, 2025, 10:21 PM IST

रोमारियो शेफर्ड ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ तूफानी अर्धशतक जड़कर आईपीएल के धमाकेदार लिस्ट में शामिल हो गए हैं.

1 /5

1. यशस्वी जायसवाल

आईपीएल इतिहास में सबसे तूफानी अर्धशतक यशस्वी जायसवाल ने ठोका है. जायसवाल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल 2023 में बल्ले से धमाका करते हुए महज 13 गेंद पर फिफ्टी जड़ दिया था.

2 /5

2. रोमारियो शेफर्ड

रोमारियो शेफर्ड इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर काबिज हो गए हैं. रोमारियो ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बल्ले से धमाका करते हुए 14 गेंद पर अर्धशतक जड़ दिया. अपनी पारी में रोमारियो ने 4 चौके और 6 गगनचुंबी छक्के लगाए.

3 /5

3. केएल राहुल

केएल राहुल ने आईपीएल 2018 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बल्ले से धमाकेदार पारी खेली थी. पंजाब किंग्स के लिए इस सीजन खेलते केएल राहुल ने 14 गेंद पर अर्धशतक जड़ दिया था.

4 /5

4. पैट कमिंस

पैट कमिंस का नाम भी इस खास लिस्ट में शामिल है. पैट कमिंस ने आईपीएल 2022 में केकेआर के लिए खेलते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ 14 गेंद पर अर्धशतक ठोका था.

5 /5

5. युसुफ पठान

युसुफ पठान ने केकेआर के लिए खेलते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल 2014 में बल्ले से धमाकेदार पारी खेली थी. पठान ने इस मैच में 15 गेंद पर अर्धशतक जड़ दिया था.