- क्रिकेट न्यूज़
- Photos
- ODI डेब्यू पर सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले बैटर्स, टॉप पर मोहम्मद अब्बास,पांड्या का रिकॉर्ड टूटा
ODI डेब्यू पर सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले बैटर्स, टॉप पर मोहम्मद अब्बास, पांड्या का रिकॉर्ड टूटा
Published On Mar 29, 2025, 09:23 AM IST
Last UpdatedMar 29, 2025, 09:23 AM IST
न्यूजीलैंड के लिए डेब्यू करते हुए मोहम्मद अब्बास ने पाकिस्तान के खिलाफ 26 गेंदों पर 200 की स्ट्राइक रेट से 52 रन की पारी खेली, जिसमें 3 छक्के और 3 चौके शामिल थे. इस पारी से उन्होंने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया.
01. मोहम्मद अब्बास
न्यूजीलैंड के 21 साल के मोहम्मद अब्बास इस लिस्ट में टॉप पर पहुंच गए हैं. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ वनडे डेब्यू मैच में सिर्फ 24 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया. मोहम्मद अब्बास पाकिस्तानी मूल के हैं और उन्होंने घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन कर न्यूजीलैंड के लिए वनडे टीम में जगह बनाई थी है. वह पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के लिए क्रिकेट खेल चुके जहीर अब्बास के बेटे हैं.
02. क्रुणाल पांड्या
भारत के ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या वनडे डेब्यू में सबसे तेज अर्धशतक लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. उन्होंने साल 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे डेब्यू में 26 गेंद में अर्धशतक बनाया था.
03. ईशान किशन
इस लिस्ट में भारतीय विकेटकीपर ईशान किशन का नाम तीसरे नंबर पर है. ईशान किशन ने साल 2021 में श्रीलंका के खिलाफ अपने वनडे डेब्यू मैच में 33 गेंद में अर्धशतक पूरा किया था.
04. रोलैंड बुचर
वेस्टइंडीज मूल के रोलैंड बुचर वनडे डेब्यू पर सबसे तेज अर्धशतक लगाने के मामले में चौथे नंबर पर हैं. उन्होंने इंग्लैंड के लिए खेलते हुए साल 1980 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 35 बॉल में अर्धशतक पूरा किया था.
05. जॉन मॉरिस
इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर जॉन मॉरिस के नाम लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं. जॉन मॉरिस ने साल 1990 में इंग्लैंड के लिए खेलते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ 35 बॉल में फिफ्टी बनाई थी.