- क्रिकेट न्यूज़
- Photos
- T20 फॉर्मेट के सबसे तेज शतक, भारत के दो खिलाड़ी मचा चुके हैं तूफान
T20 फॉर्मेट के सबसे तेज शतक, भारत के दो खिलाड़ी मचा चुके हैं तूफान
Published On Nov 27, 2024, 07:13 PM IST
Last UpdatedNov 27, 2024, 07:13 PM IST
T20 फॉर्मेट में सबसे तेज सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट....
1. साहिल चौहान (इस्टोनिया)
इस्टोनिया के तूफानी बल्लेबाज साहिल चौहान ने टी20 फॉर्मेट में सबसे तेज गति से शतक लगाया था. इस बल्लेबाज ने साइप्रस के खिलाफ केवल 27 गेंद पर सेंचुरी लगा दी थी. साहिल ने यह कारनामा 2024 में ही किया था.
2. उर्विल पटेल (भारत)
भारत के उभरते हुए खिलाड़ी उर्विल पटेल ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में आज खास इतिहास रच दिया. त्रिपुरा के खिलाफ हुए मुकाबले में उर्विल ने बल्ले से गजब का तूफान मचाया. उन्होंने मैच में केवल 28 गेंद पर सेंचुरी जड़ दी.
3. क्रिस गेल (वेस्टइंडीज)
वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल ने आईपीएल में टी20 फॉर्मेट की तीसरी सबसे तेज सेंचुरी जड़ी थी. गेल ने 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ आरसीबी की ओर से खेलते हुए 30 गेंद पर शतक ठोक दिया था.
4. ऋषभ पंत (भारत)
भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने साल 2018 में हिमाचल प्रदेश के खिलाफ बल्ले से शानदार तूफानी पारी खेली थी. इस मैच में दिल्ली की ओर से खेलते हुए पंत ने केवल 32 गेंद पर शतक ठोक दिया था.
5. सिकंदर रजा (जिम्बाब्वे)
जिम्बाब्वे के स्टार खिलाड़ी सिकंदर रजा इस खास लिस्ट में पांचवें स्थान पर आते हैं. रजा ने गामिबिया के खिलाफ मुकाबले में 33 गेंद पर सेंचुरी लगाई थी. रजा ने यह कारनामा इसी साल किया था.