टी-20 (मेंस) में सबसे तेज शतक लगाने वाले दुनिया के टॉप-5 बल्लेबाज

Edited By : Akhilesh Tripathi | Jun 17, 2024, 11:46 PM IST

Published On Jun 17, 2024, 11:46 PM IST

Last UpdatedJun 17, 2024, 11:46 PM IST

साहिल चौहान ने टी20 में सबसे तेज सेंचुरी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, उन्होंने क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया है

1 /5

01. साहिल चौहान

साहिल चौहान ने टी20 इंटरनैशनल में सबसे तेज सेंचुरी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. एस्टोनिया की ओर से खेलते हुए साइप्रस के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 27 गेंद पर शतक पूरा कर लिया. उन्होंने नामीबिया के बल्लेबाज जेन निकोल लॉफटी- ईटन का रिकॉर्ड तोड़ा, जिनके नाम 33 गेंद में इंटरनेशनल मैच में शतक लगाने का रिकॉर्ड था. वहीं मेंस टी-20 क्रिकेट में उन्होंने क्रिस गेल (30 गेंद) पीछे छोड़ दिया.

2 /5

02. क्रिस गेल

मेंस टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने के मामले में अब क्रिस गेल दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं. क्रिस गेल ने आईपीएल में आरसीबी की तरफ से खेलते हुए पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 30 गेंद में शतक जड़ा था. क्रिस गेल ने साल 2013 में यह कारनामा किया था. (Image credit-RCB)

3 /5

03. ऋषभ पंत

भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने दिल्ली की तरफ से खेलते हुए हिमाचल प्रदेश के खिलाफ 32 गेंद में शतक जड़ा था. पंत टी-20 में सबसे तेज शतक लगाने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं. पंत ने 2018 में यह कारनामा किया था.

4 /5

04. विहान जोहान्स लुबे

साउथ अफ्रीका के विहान जोहान्स लुबे टी-20 में सबसे तेज शतक लगाने के मामले में चौथे नंबर पर हैं. उन्होंने नॉर्थ वेस्ट की तरफ से खेलते हुए साल 2018 में लिम्पोपो के खिलाफ यह कारनामा किया था.

5 /5

05. जान निकोल लॉफ्टी-ईटन

नामीबिया के बल्लेबाज जान निकोल लॉफ्टी-ईटन के नाम 33 गेंद में शतक लगाने का रिकॉर्ड है. टी-20 में वह पांचवें और इंटरनेशनल क्रिकेट में वह सबसे तेज शतक लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं. उन्होंने साल 2024 में नेपाल के खिलाफ शतक जड़ा था (Image credit- ICC)