×

इंग्लैंड के लिए सबसे तेज 50 ODI विकेट लेने वाले गेंदबाज, एंडरसन-ब्रॉड से आगे निकले जोफ्रा ऑर्चर

अफगानिस्तान के बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज के रुप में जोफ्रा ऑर्चर ने वनडे क्रिकेट में 50वां विकेट हासिल किया.

Jofra archer England

(Image credit- England cricket X)

Fastest to 50 wickets for England in ODIs: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा ऑर्चर ने अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में इतिहास रच दिया. जोफ्रा ऑर्चर ने इंग्लैंड के खिलाफ मैच में 50 विकेट पूरे कर लिए. वह इंग्लैंड के लिए सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले गेंदबाज बने हैं. उन्होंने जेम्स एंडरसन को पीछे छोड़ा. इंग्लैंड के लिए सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले गेंदबाज…

Jofra archer
(Image credit- England cricket X)

01. जोफ्रा ऑर्चर

जोफ्रा ऑर्चर इंग्लैंड के लिए सबसे तेज 50 वनडे विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने 30वें मैच में यह कारनामा किया है. जोफ्रा ऑर्चर ने इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है.

James anderson
(Image credit- Mumbai Indians X)

02. जेम्स एंडरसन

इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं. जेम्स एंडरसन ने 31वें मैच में यह उपलब्धि हासिल की थी. जेम्स एंडरसन ने इंग्लैंड के लिए 194 वनडे मैच में 269 विकेट चटकाए.

Steve Harminson
(Image credit- X)


03. स्टीव हार्मिसन

इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन का नाम लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. स्टीव हार्मिसन ने 32 मैच में 50 वनडे विकेट पूरे किए थे. स्टीवन हार्मिसन ने इंग्लैंड के लिए 58 वनडे खेले, जिसमें उन्होंने 76 विकेट लिए.

Steven Finn
(Image credit- X)

04. स्टीवन फिन

स्टीवन फिन का नाम लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं. स्टीवन फिन ने 33 मैच में 50 विकेट लेने का कीर्तिमान बनाया था. स्टीवन फिन के नाम 69 वनडे मैच में 102 विकेट है.

Sturat Broad
(Image credit- X)

05. स्टुअर्ट ब्रॉड

इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड का नाम लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं. स्टुअर्ट ब्रॉड का नाम 34 मैच में 50 विकेट लेने का रिकॉर्ड था. स्टुअर्ट ब्रॉड ने 121 वनडे मैच में 178 विकेट चटकाए हैं.

Trending This Week