सबसे कम ODI पारियों में पहली बार 150 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी
Published On Feb 10, 2025, 06:43 PM IST
Last UpdatedFeb 10, 2025, 06:43 PM IST
वनडे फॉर्मेट में सबसे कम पारियों में पहली बार 150 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट...
1. मैथ्यू ब्रीट्जके (दक्षिण अफ्रीका)
दक्षिण अफ्रीका के लिए आज अपना वनडे डेब्यू करने वाले मैथ्यू ब्रीट्जके खास लिस्ट में टॉप पर आ गए हैं. अपने डेब्यू मैच में ही मैथ्यू ने कमाल करते हुए 150 रन की पारी खेल दी. यह उनके करियर की पहली वनडे पारी थी. मैथ्यू ब्रीट्जके ने 148 गेंद पर 11 चौके और 5 छक्कों की मदद से 150 रन की पारी खेली. यह वनडे डेब्यू पर किसी बल्लेबाज द्वारा खेली गई सबसे बड़ी पारी भी है.
2. जॉन कैम्पबेल (वेस्टइंडीज)
वेस्टइंडीज के खिलाड़ी जॉन कैम्पबेल लिस्ट भी इस खास लिस्ट में शामिल हैं. कैम्पबेल ने अपने वनडे करियर की पांचवीं पारी में 179 रन बनाए थे.
3. जानेमन मलान (दक्षिण अफ्रीका)
दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज जानेमन मलान का भी वनडे करियर शानार रहा है. मलान ने अपने वनडे करियर की सातवीं पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड के खिलाफ बल्ले से 177 रन की पारी खेली थी.
4. ग्लेन टर्नर (न्यूजीलैंड)
न्यूजीलैंड के पूर्व सलामी बल्लेबाज ग्लेन टर्नर का भी रिकॉर्ड वनडे में शानदार रहा है. टर्नर ने भी अपने करियर के सातवें वनडे पारी में बल्ले से धमाका किया था. टर्नर ने ईस्ट अफ्रीका के खिलाफ 171 रन की पारी खेली थी.
5. जसकरन मल्होत्रा (अमेरिका)
अमेरकी क्रिकेट टीम से खेलने वाले भारतीय मूल के खिलाड़ी जसकरन मल्होत्रा भी खास लिस्ट में शामिल हैं. जसकरन ने पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ अपने वनडे करियर की सातवीं पारी में कमाल करते हुए 173 रन की नाबाद पारी खेली थी.