×

IND VS SA: भुवनेश्वर से आगे निकले अर्शदीप, हार्दिक ने रचा इतिहास, तीसरे T20I में बने कई रिकॉर्ड्स

तिलक वर्मा ने विराट कोहली और शुभमन गिल को पीछे छोड़ा, वहीं लुंगी एनगिडी ने कागिसो रबाडा की बराबरी की है.

IND VS SA 3rd T20I Records

IND VS SA 3rd T20I Records

IND VS SA 3rd T20I Records: अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती की धारदार गेंदबाजी के बाद अभिषेक शर्मा (18 गेंद में 35 रन) की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से भारत ने पांच मैचों की सीरीज के तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में साउथ अफ्रीका को सात विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली है. तीसरे टी-20 मैच में कई रिकॉर्ड्स भी बने. एक नजर उन रिकॉर्ड्स पर…

Arshdeep Singh
Arshdeep Singh

01. भुवनेश्वर से आगे निकले अर्शदीप सिंह

अर्शदीप सिंह भारत के लिए टी-20 इंटरनेशनल में पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने 7.59 की इकोनॉमी से पावरप्ले में अब तक 48 विकेट हासिल किए हैं. उन्होने भुवनेश्वर कुमार को पीछे छोड़ा, जिनके नाम 5.73 की इकोनॉमी से 47 विकेट लेने का रिकॉर्ड था.

Varun Chakravarthy
Varun Chakravarthy

02. वरुण चक्रवर्ती ने खास लिस्ट में बनाई जगह

भारत के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने टी-20 इंटरनेशनल में 50 विकेट पूरे कर लिए. वह कुलदीप यादव (30 मैच) के बाद सबसे कम मैच में 50 टी-20 विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बने हैं. उन्होंने 32 मैच में यह कारनामा किया है. अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम 33-33 मैच में 50 विकेट लेने का रिकॉर्ड है. वहीं फुल मेम्बर देश के तौर पर वह सबसे कम गेंद में 50 विकेट लेने गेंदबाजों की लिस्ट में वह चौथे नंबर पर हैं. उन्होंने 672 गेंदों में यह कारनामा किया है. अजंता मेंडिस (600 बॉल) पहले, कुलदीप यादव (638 बॉल) दूसरे और वानिंदु हसरंगा (660) तीसरे नंबर पर हैं.

Tilak varma
Tilak varma


03. तिलक वर्मा ने गिल- कोहली को पछाड़ा

तिलक वर्मा ने भारत- साउथ अफ्रीका मैच के दौरान टी-20 में चार हजार रन पूरे कर लिए. उन्होंने 125 इनिंग में यह कारनामा किया है. वह सबसे तेज चार हजार रन बनाने के मामले में भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. रुतुराज गायकवाड़ (116 इनिंग) पहले और केएल राहुल (117 इनिंग) दूसरे नंबर पर हैं. तिलक वर्मा ने शुभमन गिल (129 इनिंग) और विराट कोहली (138 इनिंग) को पीछे छोड़ दिया है.

Lungi ngidi
lungi-ngidi

04. लुंगी एनगिडी ने की कागिसो रबाडा की बराबरी

तीसरे टी20 मैच में साउथ अफ्रीका के गेंदबाज लुंगी एनगिडी ने भारतीय कप्तान सूर्य कुमार यादव का विकेट हासिल किया. इसके साथ ही उन्होंने साउथ अफ्रीका के लिए T20I में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में संयुक्त रुप से दूसरे नंबर पर जगह बना ली है. उन्होंने कागिसो रबाडा की बराबरी की. लुंगी और रबाडा के नाम 77-77 विकेट है. तबरेज शम्सी 89 विकेट के साथ लिस्ट में टॉप पर हैं.

Hardik Pandya
Hardik Pandya

05. हार्दिक पांड्या ने रचा इतिहास

हार्दिक पांड्या ने तीसरे टी-20 मैच में ट्रिस्टन स्टब्स का विकेट हासिल करते हुए टी-20 इंटरनेशनल में 100 विकेट पूरे कर लिए. इसके साथ ही उन्होंने बड़ा कारनामा किया है.हार्दिक पांड्या टी-20 इंटरनेशनल में 100 विकेट और 100 छक्के लगाने वाले भारत के पहले और दुनिया के चौथे खिलाड़ी बन गए हैं. वहीं, टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में विकेटों का शतक लगाने वाले वह तीसरे भारतीय भी हैं. उनसे पहले अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह यह कारनामा कर चुके हैं. वहीं मेंस T20I में हार्दिक पांड्या 1000 से ज़्यादा रन और 100 से ज़्यादा विकेट लेने वाले दुनिया के पहले तेज़ गेंदबाज भी बन गए हैं. इससे पहले सिर्फ तीन स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर शाकिब अल हसन, मोहम्मद नबी और सिकंदर रजा पहले यह कारनामा कर चुके हैं.

Trending This Week