• क्रिकेट न्यूज़
  • Photos
  • IND VS SL: भारत-श्रीलंका तीसरे ODI मैच में बने पांच बड़े रिकॉर्ड्स, 13 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

IND VS SL: भारत-श्रीलंका तीसरे ODI मैच में बने पांच बड़े रिकॉर्ड्स, 13 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

Edited By : Akhilesh Tripathi | Aug 07, 2024, 10:57 PM IST

Published On Aug 07, 2024, 10:57 PM IST

Last UpdatedAug 07, 2024, 10:57 PM IST

दुनिथ वेल्लालागे (05/27) की धारदार गेंदबाजी के आगे टीम इंडिया ने सरेंडर कर दिया और श्रीलंका की टीम ने इस मुकाबले को 110 रन से अपने नाम कर सीरीज पर 2-0 से कब्जा किया.

1 /5

01. भारत ने ODI सीरीज में पहली बार स्पिन के खिलाफ गंवाए 27 विकेट

भारतीय टीम वनडे सीरीज के तीनों मैच में ऑल आउट हुई. इस सीरीज के तीन मैच में भारत ने अपने 27 विकेट स्पिनर्स के खिलाफ गंवाए हैं. तीन मैचों की वनडे सीरीज में किसी भी टीम ने इतने विकेट स्पिनर्स के खिलाफ नहीं गंवाए हैं. इससे पहले टोरंटो में 1996 में पाकिस्तान के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में भारत ने स्पिनर्स के खिलाफ 22 विकेट गंवाए थे.

2 /5

02. दुनिथ वेल्लागे भारत के खिलाफ दो बार पांच विकेट लेने वाले पहले स्पिनर्स

श्रीलंका के गेंदबाज दुनिथ वेल्लालागे ने तीसरे वनडे मैच में 27 रन देकर पांच विकेट लिए. यह दूसरा मौका है, जब वेल्लालागे ने भारत के खिलाफ पांच विकेट लिया है. इससे पहले साल 2023 में वेल्लालागे ने 40 रन देकर पांच विकेट हासिल किए थे. वह भारत के खिलाफ दो बार वनडे में पांच विकेट लेने वाले दुनिया के पहले स्पिनर्स हैं.

3 /5

03. भारत ने एक मैच में स्पिनर्स के खिलाफ गंवाए नौ विकेट

भारत ने तीसरे वनडे मैच में नौ विकेट स्पिनर्स के खिलाफ गंवाए. भारत ने चौथी बार वनडे मैच में नौ विकेट स्पिनर्स के खिलाफ गंवाए है और हर बार टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ ही कोलंबो की पिच पर ही यह कारनामा किया है. तीन बार इस सीरीज के दौरान ही यह देखने को मिला है. साल 2023 में भारत ने वनडे में श्रीलंका के खिलाफ सभी 10 विकेट स्पिनर्स के खिलाफ गंवाए थे.

4 /5
Photo – Twitter

04. द्विपक्षीय सीरीज में स्पिनरों ने लिए गए सबसे ज़्यादा विकेट (अधिकतम 3 वनडे)

भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए तीन मैचों की वनडे सीरीज में स्पिनर्स ने 43 विकेट लिए. तीन मैचों की वनडे सीरीज में स्पिनर्स के नाम यह सबसे ज्यादा विकेट है. इससे पहले बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच साल 2011 में खेली गई सीरीज में स्पिनर्स ने 36 विकेट चटकाए थे. साल 2021 में श्रीलंका और साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में 33 विकेट स्पिनर्स के नाम रहे थे. भारत-श्रीलंका सीरीज में 13 साल बाद यह रिकॉर्ड टूटा.

5 /5

05. रोहित शर्मा के नाम बड़ी उपलब्धि, क्रिस गेल की बराबरी की

रोहित शर्मा ने तीसरे वनडे मैच में 20 गेंद में 35 रन बनाए, इस पारी में रोहित ने छह चौके और एक छक्का लगाया. रोहित शर्मा ने इस मैच में एक छक्का लगाया, इसके साथ ही वनडे में रोहित शर्मा के नाम 331 छक्के हो गए हैं. रोहित शर्मा ने क्रिस गेल (331 छक्के) की बराबरी कर ली है. वनडे में सर्वाधिक छक्का लगाने का रिकॉर्ड शाहिद अफरीदी के नाम है. अफरीदी ने वनडे में 351 छक्के लगाए हैं.