• क्रिकेट न्यूज़
  • Photos
  • INDW VS NZW: भारत- न्यूजीलैंड वीमेंस टी-20 वर्ल्ड कप मैच में बने पांच बड़े रिकॉर्ड्स

INDW VS NZW: भारत- न्यूजीलैंड वीमेंस टी-20 वर्ल्ड कप मैच में बने पांच बड़े रिकॉर्ड्स

Edited By : Akhilesh Tripathi | Oct 05, 2024, 08:11 AM IST

Published On Oct 05, 2024, 08:11 AM IST

Last UpdatedOct 05, 2024, 08:11 AM IST

न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाए, भारतीय टीम 19 ओवर में 102 रन पर ढेर हो गई.

1 /5

01. सोफी डिवाइन के नाम खास रिकॉर्ड

सोफी डिवाइन महिला टी20 विश्वकप खेल में नंबर 4 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए 50 से अधिक स्कोर दर्ज करने वाली पहली न्यूजीलैंड की बल्लेबाज हैं. इससे पहले यह रिकॉर्ड फ्रांसेस मैके के नाम था, जिन्होंने 2012 में श्रीलंका के गॉल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 49 रन की पारी खेली थी. इसके अलावा सोफी डिवाइन ने महिला टी-20 विश्व कप में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में भारत की मिताली राज (726 रन) को पीछे छोड़ दिया है. (Image credit- ICC X)

2 /5

02. दीप्ति शर्मा के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड

इस मैच में भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुआ. वह महिला टी20 विश्वकप में भारत के लिए सबसे महंगी गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल हो गईं हैं. वह इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं. दीप्ति शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बिना कोई विकेट लिए 45 रन खर्च किए. शिखा पांडे इस लिस्ट में टॉप पर है, जिन्होंने 2020 में टी-20 विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बिना कोई विकेट लिए 52 रन लुटाए थे. (Image credit- X)

3 /5

03. टी20 विश्वकप में भारत की दूसरी सबसे बड़ी हार (रनों के हिसाब से)

भारत की महिला टी-20 विश्व कप में रनों के हिसाब से यह दूसरी सबसे बड़ी हार है. न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया को 58 रन से हार मिली. भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों टी-20 विश्व कप में सबसे बड़ी हार मिली है. 2020 में मेलबर्न में टी-20 विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 85 रन से हराया था. (Image credit- ICC X)

4 /5

04. महिला टी20 विश्व कप में 50 से अधिक स्कोर और तीन कैच

सोफी डिवाइन ने महिला टी-20 विश्व कप में भारत के खिलाफ 50 से अधिक का स्कोर किया और तीन कैच लपके. ऐसा करने वाली वह चौथी खिलाड़ी हैं. इससे पहले बेथ मूनी, एलिसा हीली और तजमिन ब्रिट्स पहले से शामिल हैं. इस सूची में एलिसा हीली एकमात्र नामित विकेटकीपर हैं. (Image credit- ICC X)

5 /5

05. रोजमेरी मैयर ने महिला टी20 विश्व कप में न्यूजीलैंड के लिए 4 विकेट

न्यूजीलैंड की गेंदबाज रोजमेरी मैयर ने इस मैच में 19 रन देकर चार विकेट चटकाए. महिला टी-20 विश्व कप में न्यूजीलैंड के लिए चार विकेट लेने वाली वह तीसरी गेंदबाज हैं. इससे पहले निकोला ब्राउन ने पाकिस्तान के खिलाफ 15 रन देकर विकेट लिए थे, वहीं सोफी डिवाइन ने भी वेस्टइंडीज के खिलाफ 22 रन देकर चार विकेट चटकाए हैं. (Image credit- X)