- क्रिकेट न्यूज़
- Photos
- 5 महान क्रिकेटर्स जो कभी नहीं जीत पाए IPL ट्रॉफी, 3 वर्ल्ड कप विनिंग खिलाड़ी भी शामिल
5 महान क्रिकेटर्स जो कभी नहीं जीत पाए IPL ट्रॉफी, 3 वर्ल्ड कप विनिंग खिलाड़ी भी शामिल
Published On Sep 06, 2024, 09:14 PM IST
Last UpdatedSep 06, 2024, 09:14 PM IST
आपको 5 महान क्रिकेटर्स के बारे में बताएंगे जो अपने करियर में काफी सफल रहे पर एक बार भी आईपीएल का खिताब नहीं जीत पाए.
1. विराट कोहली
विराट कोहली आईपीएल के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं. कोहली पिछले 17 साल से आरसीबी का हिस्सा हैं. आईपीएल करियर में विराट कोहली 3 बार फाइनल खेल चुके हैं. हालांकि वह एक बार भी खिताब जीतने में कामयाब नहीं हो पाए हैं. कोहली ने अब तक 252 आईपीएल मुकाबलों में 8 शतक की मदद से 8004 रन बनाए हैं. विराट 2 बार भारत के लिए वर्ल्ड कप जीत चुके हैं हालांकि आईपीएल खिताब जीतने का उनका इंतजार अभी तक खत्म नहीं हुआ है.
2. एबी डीविलियर्स
विराट कोहली के सबसे अच्छे दोस्तों में से एक एबी डीविलियर्स भी कभी आईपीएल का खिताब नहीं जीत पाए. एबी 14 साल तक आईपीएल खेले वह आरसीबी के सबसे अहम सदस्यों में से एक रहे. हालांकि बल्लेबाजी में तमाम सफलताओं के बाद भी वह एक बार भी खिताब नहीं जीत पाए. एबी 2 बार आईपीएल फाइनल खेल चुके हैं.
3. क्रिस गेल
वेस्टइंडीज के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल केकेआर, आरसीबी और पंजाब किंग्स का हिस्सा रह चुके हैं. उन्होंने लंबे समय तक आईपीएल खेला है. हालांकि गेल एक बार भी आईपीएल का खिताब जीतने में कामयाब नहीं रहे हैं. आईपीएल करियर में गेल ने दो बार फाइनल मुकाबला खेला है.
4. राहुल द्रविड़
भारत के वर्ल्ड कप विनिंग कोच राहुल द्रविड़ आज ही राजस्थान रॉयल्स के नए कोच बने हैं. हालांकि अपने करियर में राहुल लंबे समय तक आईपीएल का हिस्सा रहे लेकिन एक बार भी खिताब नहीं जीत पाए. राहुल अब अपनी कोचिंग में यह मलाल खत्म कर राजस्थान को आईपीएल 2025 का खिताब दिलाना चाहेंगे.
5. वीरेंदर सहवाग
भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंदर सहवाग ने 8 साल तक आईपीएल खेला. हालांकि वह अपने करियर में एक बार भी आईपीएल का खिताब जीतने में कामयाब नहीं हो पाए. खिलाड़ी के अलावा सहवाग ने पंजाब किंग्स के कोच भी बने थे पर वह बतौर कोच भी आईपीएल खिताब नहीं जीत पाए.