×

RO-KO का फिर चला जादू, पांच 'नायक' जिनकी बदौलत टीम इंडिया ने जीती ODI सीरीज

यशस्वी जायसवाल ने तीसरे वनडे मैच में शतक लगाया, वहीं रोहित शर्मा और विराट कोहली ने अर्धशतकीय पारी खेली.

IND VS SA ODI Series

IND VS SA ODI Series

IND VS SA ODI Series: कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद यशस्वी जायसवाल (नाबाद 116) की शतकीय पारी के दम पर टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को तीसरे वनडे मैच में नौ विकेट से हरा दिया. भारत ने इस जीत के साथ सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया. भारत ने 2019 वर्ल्ड कप के बाद घर पर खेली गई 11 बाइलेटरल वनडे सीरीज में से 10 में जीत हासिल की है. भारत की इस जीत में रोहित शर्मा और विराट कोहली का अहम रोल रहा, जिन्होंने पूरी सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया. वनडे सीरीज में मिली जीत के पांच हीरो…

Virat Kohli hundred
Virat Kohli moves up to No. 4 in ICC ODI rankings

01. विराट कोहली

भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई. विराट कोहली ने तीन मैच में 151 की शतक से 302 रन बनाए. कोहली ने पहली बार तीन मैचों की सीरीज में 300 से ज्यादा रन बनाए. उन्होंने सीरीज में लगातार दो शतक और एक अर्धशतक लगाया, उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब भी दिया गया. विराट इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द सीरीज (22) का खिताब जीतने वाले प्लेयर हैं.

Jaiswal century
Jaiswal century

02. यशस्वी जायसवाल

भारत के नियमित कप्तान शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में यशस्वी जायसवाल को वनडे टीम में मौका मिला और जायसवाल ने इस मौके को खूब भुनाया. यशस्वी जायसवाल ने तीन मैचों की सीरीज में 78 की औसत से 156 रन बनाए. पहले दो मैचों में फ्लॉप रहे जायसवाल ने तीसरे मैच में वनडे करियर का पहला शतक लगाया और 116 रन बनाकर नाबाद रहे.

Rohit sharma
Rohit sharma


03. रोहित शर्मा

भारतीय दिग्गज रोहित शर्मा ने वनडे सीरीज में जीत में बड़ा रोल निभाया. रोहित शर्मा ने वनडे सीरीज में कुल दो अर्धशतक लगाए. उन्होंने तीन मैच में 48.67 की औसत से 146 रन बनाए. इस सीरीज के दौरान रोहित शर्मा ने दो बड़ी उपलब्धि हासिल की. वह वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया, वहीं इंटरनेशनल क्रिकेट में 20 हजार रन पूरा करने वाले चौथे भारतीय भी बने.

Kuldeep Yadav
Kuldeep Yadav

04. कुलदीप यादव

भारत के फिरकी गेंदबाज कुलदीप यादव ने गेंद से पूरी सीरीज में कहर बरपाया. उन्होंने तीसरे वनडे में चार विकेट लेकर साउथ अफ्रीका की पारी को बड़ा स्कोर बनाने से रोका. उन्होंने पूरी सीरीज में नौ विकेट लिए, जिसमें दो बार फोर विकेट हॉल शामिल है.

Prasidh Krishna
Prasidh Krishna

05. प्रसिद्ध कृष्णा

भारत के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने भारत की खिताबी जीत में प्रमुख रोल निभाया. प्रसिद्ध कृष्णा ने तीसरे वनडे में चार विकेट लिए और साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी को तहस-नहस कर दिया. उन्होंने तीन मैच में सात विकेट अपने नाम किए.

Trending This Week