×

IND VS WI: दिल्ली टेस्ट में टीम इंडिया की जीत के पांच 'हीरो', भारत ने किया क्लीन स्वीप

भारत के सामने जीत के लिए 121 रन का लक्ष्य रखा था, केएल राहुल के नाबाद 58 रन की मदद से भारत ने इस लक्ष्य को तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया.

IND VS WI 2nd Test Day 4

IND VS WI 2nd Test Day 4

IND VS WI Test Series: भारत ने वेस्टइंडीज को दूसरे टेस्ट में सात विकेट से हराकर दो मैचों की सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया है. भारत के सामने जीत के लिए 121 रन का लक्ष्य रखा था, केएल राहुल के नाबाद 58 रन की मदद से भारत ने इस लक्ष्य को तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया. भारत की जीत के पांच हीरो…

Yashasvi Jaiswal Century
Yashasvi Jaiswal Century

01. यशस्वी जायसवाल

यशस्वी जायसवाल ने दिल्ली में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया की जीत की नींव रखी. यशस्वी जायसवाल ने पहली इनिंग में 175 रन की शानदार पारी खेली. उन्होंने साई सुदर्शन और शुभमन गिल के साथ शानदार साझेदारी की, जिससे टीम इंडिया ने पहले टेस्ट में बड़ा स्कोर बनाया.

Shubman Gill Century
Shubman Gill Century

02. शुभमन गिल

भारत के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल भी वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में रंग में नजर आए. शुभमन गिल ने टेस्ट करियर का 10वां शतक लगाया और 129 रन की पारी खेलकर नाबाद रहे. गिल की पारी से भारत ने पहली पारी में पांच विकेट पर 518 रन बनाकर पारी घोषित की.

Kuldeep yadav
Kuldeep yadav

TRENDING NOW


03. कुलदीप यादव

भारत की जीत में टीम इंडिया के बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव ने भी प्रमुख भूमिका निभाई. कुलदीप यादव ने वेस्टइंडीज की पहली पारी में पंजा खोला, जिससे वेस्टइंडीज की टीम 248 रन के स्कोर पर सिमट गई. कुलदीप ने पांचवीं बार टेस्ट क्रिकेट में फाइव विकेट हॉल हासिल किया. इसके अलावा उन्होंने दूसरी इनिंग में भी तीन बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया.

Ravindra jadeja records in test
Ravindra jadeja records in test

04. रविंद्र जडेजा

भारत के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को दूसरे टेस्ट में बल्ले से कमाल दिखाने का मौका नहीं मिल सका, मगर उन्होंने गेंद से कहर बरपाया. पहली पारी में उन्होंने वेस्टइंडीज के दोनों ओपनर्स सहित कप्तान रोस्टन चेज का अहम विकेट लिया, जिससे वेस्टइंडीज की टीम बैकफुट पर चली गई. जडेजा ने दूसरी इनिंग में भी खतरनाक हो रही साझेदारी को तोड़ा और शतक बनाने के बाद जॉन कैंपबेल (115) को पवेलियन भेजा.

Yashasvi Jaiswal Sai Sudharshan
Yashasvi Jaiswal Sai Sudharshan

साई सुदर्शन

साई सुदर्शन के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में बल्ले से कमाल दिखाया. वह 87 रन की पारी खेलकर आउट हुए. इसके अलावा उन्होंने पहली पारी में खेल के दूसरे दिन जॉन कैंपबेल का बेहतरीन कैच लपका. हालांकि वह चोटिल भी हो गए थे, जिसकी वजह से वह मैदान से बाहर रहे. खेल के चौथे दिन वह वापस मैदान पर लौटे. सुदर्शन ने दूसरी इनिंग में भी 39 रन की पारी खेली.

Trending This Week