×

T20I में भारत के लिए टॉप-5 सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े, वरुण चक्रवर्ती लिस्ट में शामिल

वरुण चक्रवर्ती ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मैच में चार ओवर के स्पेल में 17 रन देकर पांच विकेट लिए. वह भारत के लिए T20I में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े के साथ टॉप-5 में शामिल हो गए हैं.

Best bowling figures in T20I for India

(Image credit- X)

Best bowling figures in T20Is For India: भारत के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने मैच में पांच विकेट चटकाए, इसके साथ ही वह भारत के लिए टी-20 इंटरनेशनल में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े के साथ गेंदबाजी करने वाले टॉप-5 बॉलर्स की लिस्ट में शामिल हो गए हैं.

01. दीपक चाहर

दीपक चाहर का नाम इस लिस्ट में टॉप पर है. दीपक चाहर ने साल 2019 में नागपुर में बांग्लादेश के खिलाफ 3.2 ओवर में सात रन देकर छह विकेट चटकाए थे. उनकी इकॉनोमी 2.10 की थी. (Image credit- X)

02. युजवेंद्र चहल

युजवेंद्र चहल का नाम लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं. चहल ने साल 2017 में बेंगलुरु में इंग्लैंड के खिलाफ चार ओवर में 25 रन देकर छह बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया था. चहल की इकॉनोमी 6.25 की थी. (Image credit- Yuzvendra chahal X)

TRENDING NOW


03. भुवनेश्वर कुमार

तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार इस लिस्ट में शामिल हैं. भुवनेश्वर कुमार लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. उन्होंने दुबई में साल 2022 में अफगानिस्तान के खिलाफ चार ओवर के स्पेल में एक मेडन के साथ चार रन देकर पांच विकेट अपने नाम किए थे. उनकी इकॉनोमी सिर्फ 1.00 की थी. (Image credit- BCCI X)

04. कुलदीप यादव

कुलदीप यादव इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं. कुलदीप यादव ने साल 2023 में जोहान्सबर्ग में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2.5 ओवर में 17 रन देकर पांच विकेट चटकाए थे. कुलदीप ने 6.00 की इकॉनोमी से गेंदबाजी की. (Image credit- ICC X)

05. वरुण चक्रवर्ती

वरुण चक्रवर्ती भी इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं और उनका नाम लिस्ट में पांचवें नंबर पर है. वरुण चक्रवर्ती ने साल 2024 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ गकेबरहा में चार ओवर में 17 रन देकर पांच विकेट अपने नाम किए. उन्होंने 4.25 की इकॉनोमी से गेंदबाजी की. (Image credit- BCCI X)

Trending This Week