बल्ले से मचाया गदर ! आईपीएल के इन स्टार्स की टीम इंडिया में एंट्री तय
Published On Jun 01, 2026, 02:07 PM IST
Last UpdatedJun 01, 2026, 02:07 PM IST
आईपीएल 2026 में युवा खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिला. 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने सबसे ज्यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम किए. वैभव सूर्यवंशी के अलावा कई और प्लेयर्स ने बल्ले से खूब रन बनाए. इस प्रदर्शन के बाद वह टीम इंडिया में शामिल होने के दावेदार हैं.
01. वैभव सूर्यवंशी
राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज टीम इंडिया में शामिल होने के दावेदारों में सबसे टॉप पर हैं. आईपीएल 2026 में वैभव ने 237 की स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए और ऑरेंज कैप पर कब्जा किया. टॉप ऑर्डर में उनका स्ट्राइक रेट और विस्फोटक अंदाज की वजह से उन्हें नज़रअंदाज़ करना नामुमकिन है.
02. साई सुदर्शन
गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन का भी आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन रहा. साई सुदर्शन ने 17 मैच में 157.99 की स्ट्राइक रेट से 722 रन बनाए और वह आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर रहे. साई सुदर्शन ने टेस्ट टीम में जगह बना ली है, मगर जल्द ही वह व्हाइट बॉल टीम का हिस्सा बन सकते हैं.
03. रजत पाटीदार
आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने आईपीएल 2026 में अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया. उन्होंने 15 मैच की 14 इनिंग में 192.69 की स्ट्राइक रेट से 501 रन बनाए. रजत पाटीदार भारत के लिए तीन टेस्ट और एक वनडे खेल चुके हैं, मगर वह टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. उन्होंने 2023 में भारत के लिए एकमात्र वनडे और 2024 में आखिरी टेस्ट मैच खेला था. आईपीएल 2026 के प्रदर्शन के दम पर उन्होंने टीम इंडिया का दरवाजा खटखटाया है.
04. प्रभसिमरन सिंह
पंजाब किंग्स के बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने भी आईपीएल 2026 में धमाकेदार बल्लेबाजी की और टीम इंडिया का दरवाजा खटखटाया है. प्रभसिमरन सिंह ने इस सीजन 14 मैच की 13 इनिंग में 168.87 की स्ट्राइक रेट से 510 रन बनाए. प्रभसिमरन सिंह ने आईपीएल के पिछले सीजन में भी शानदार बल्लेबाजी की थी. वह लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और इस प्रदर्शन के दम पर वह जल्द ही टीम इंडिया में जगह बना सकते हैं.
05. अंगकृष रघुवंशी
केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी ने भी लगातार अच्छे प्रदर्शन के लिए टीम इंडिया के लिए अपनी दावेदारी की है. अंगकृष रघुवंशी ने आईपीएल 2026 में 13 मैच की 12 इनिंग में 422 रन बनाए. मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट में भी रघुवंशी ने काफी प्रभावित किया है. रघुवंशी भी टीम इंडिया में चयन के दावेदार हैं.