- Home
- Photos
- CSK vs MI IPL 2025: चेन्नई सुपरकिंग्स vs मुंबई इंडियंस मैच में इन पांच खिलाड़ियों पर होगी नजरें
CSK vs MI IPL 2025: चेन्नई सुपरकिंग्स vs मुंबई इंडियंस मैच में इन पांच खिलाड़ियों पर होगी नजरें
Published On Mar 23, 2025, 02:39 PM IST
Last UpdatedMar 23, 2025, 02:39 PM IST
चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस का मुकाबला एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमों में कई स्टार खिलाड़ी नजर आएंगे.
01. रुतुराज गायकवाड़
रुतुराज गायकवाड़ आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान बने. उन्होंने पिछले सीजन बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया और 14 मैचों में 53 की शानदार औसत और 141.16 की स्ट्राइक रेट से 583 रन बनाए, जिसमें एक शतक और 4 अर्धशतक शामिल था. वह टॉप ऑर्डर में आकर टीम के लिए नींव तैयार करते हैं और बतौर कप्तान भी प्रभावित कर रहे हैं.
02. रचिन रविंद्र
रचिन रविंद्र चेन्नई सुपरकिंग्स के ओपनर के रुप में नजर आएंगे. आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और 68.75 की औसत से 263 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब जीता. रचिन रविंद्र आईपीएल 2024 में हालांकि कुछ खास प्रभाव नहीं छोड़ सके थे, उन्होंने 10 मैचों में 22.20 की औसत और 160.87 की स्ट्राइक रेट से 222 रन बनाए, जिसमें एक अर्धशतक भी शामिल था. चैंपियंस ट्रॉफी में दमदार प्रदर्शन करने वाले रचिन रविंद्र पर सभी की नजरें होगी.
03. सूर्य कुमार यादव
हार्दिक पांड्या की अनुपस्थिति में सूर्यकुमार यादव आईपीएल 2025 के पहले मैच में मुंबई इंडियंस की कप्तानी करेंगे. मध्यक्रम के अहम बल्लेबाज सूर्या ने आईपीएल 2024 में शानदार प्रदर्शन किया था, जिसमें उन्होंने 11 मैचों में 167.48 की स्ट्राइक रेट और 34.50 की औसत से 345 रन बनाए, जिसमें 102* की शानदार पारी भी शामिल थी. सूर्या ने टीम इंडिया के टी-20 कप्तान के रुप में काफी प्रभावित किया है. चेन्नई में सूर्य कुमार यादव की बल्लेबाजी के साथ उनकी कप्तानी स्किल का भी टेस्ट होगा.
04. मिचेल सैंटनर
न्यूजीलैंड के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में टीम का नेतृत्व करना और टीम को फाइनल तक पहुंचाना मिचेल सेंटनर के लिए बड़ी उपलब्धि है. मुंबई इंडियंस की टीम का सेंटनर अहम हिस्सा होने वाले हैं. अपने 18 मैचों के आईपीएल करियर में उन्होंने 28.13 की औसत और 6.92 की इकॉनमी से 15 विकेट लिए हैं, आईपीएल 2024 में उन्होंने ज्यादा मौका नहीं मिला था और तीन मैच में दो विकेट हासिल किए थे.
05. महेंद्र सिंह धोनी
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपरकिंग्स को पांच खिताब दिलाने वाले महेंद्र सिंह धोनी आज के मैच का सबसे बड़ा आर्कषण होंगे. धोनी को चेन्नई सुपरकिंग्स ने बतौर अनकैप्ड प्लेयर चार करोड़ में रिटेन किया है. धोनी आखिरी के ओवरों में आकर पिछले सीजन विस्फोटक बल्लेबाजी की थी. इम्पैक्ट प्लेयर नियम लागू होने के बाद से एमएस धोनी का स्ट्राइक-रेट 203.85 है. पिछली 24 पारियों में से 23 में उन्हें 15वें ओवर के बाद बल्लेबाजी के लिए उतारा गया है और वह आखिरी ओवर में टीम के लिए रन बनाकर टीम को मजबूती देते हैं.