• Home
  • Photos
  • IPL 2025: लखनऊ सुपरजाइंट्स vs दिल्ली कैपिटल्स मैच में इन पांच प्लेयर्स पर होगी नजरें

IPL 2025: लखनऊ सुपरजाइंट्स vs दिल्ली कैपिटल्स मैच में इन पांच प्लेयर्स पर होगी नजरें

Edited By : Akhilesh Tripathi | Apr 21, 2025, 07:24 PM IST

Published On Apr 21, 2025, 07:24 PM IST

Last UpdatedApr 21, 2025, 07:24 PM IST

दिल्ली कैपिटल्स की टीम लखनऊ सुपरजायंट्स के घर में मुकाबला खेलेगी, इस मैच में भारत के नए स्पीडस्टार पर नजरें होगी, जो वापसी कर रहे हैं.

1 /5
(Image credit- IPL/BCCI)

01. निकोलस पूरन

लखनऊ सुपरजायंट्स का बल्ला आईपीएल 2025 में जमकर बोल रहा है. उन्होंने आठ मैच की आठ इनिंग में 52.57 की औसत और 205.59 की शानदार स्ट्राइक रेट के साथ 368 रन बनाए हैं. पूरन काफी आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे हैं, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में एक बार फिर उनसे धमाकेदार पारी की उम्मीद होगी.

2 /5
(Image credit- IPL X)

02. एडन मारक्रम

लखनऊ सुपरजांयट्स के एडन मारक्रम बल्ले और गेंद दोनों से प्रभावित कर रहे हैं. उन्होंने अब तक आठ मैच में 284 रन बनाए हैं. मारक्रम का बल्लेबाजी औसत 34.25 और स्ट्राइक रेट 149.73 की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं. एडन मारक्रम बल्लेबाजी के अलावा गेंदबाजी और फील्डिंग दोनों में योगदान दे रहे हैं.

3 /5
kl-rahul-dc-bat

03. केएल राहुल

दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज केएल राहुल पर भी फैंस की नजरें होगी. केएल राहुल दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं और वह इस सीजन काफी कॉफिंडेंस नजर आ रहे हैं. राहुल ने छह मैच की छह इनिंग में 53.20 की औसत और 158.33 की स्ट्राइक रेट से 266 रन बनाए हैं. अपनी पुरानी टीम के खिलाफ केएल राहुल रन बनाने के लिए बेकरार होंगे.


4 /5
Kuldeep Yadav

04. कुलदीप यादव

कुलदीप यादव एक बार फिर आईपीएल में शानदार रंग में नजर आ रहे हैं. कुलदीप यादव ने आईपीएल 2025 में अब तक 12 विकेट चटकाए हैं. कुलदीप यादव साझेदारी तोड़ने में माहिर हैं, वह लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ एक बार फिर दिल्ली कैपिटल्स के लिए महत्वपूर्ण हथियार होंगे.

5 /5
Mayank Yadav

05. मयंक यादव

लखनऊ सुपरजायंट्स के तेज गेंदबाज मयंक यादव फिट होकर टीम के साथ जुड़ चुके हैं. मयंक यादव ने पिछले सीजनन 155 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंदबाजी की थी. मयंक यादव भारत के नए स्पीडस्टार हैं और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में उन पर सभी फैंस की नजरें होगी.