×

NZ ने वनडे सीरीज जीतकर खत्म किया 37 साल का इंतजार, टीम इंडिया की हार के पांच गुनहगार

न्यूजीलैंड ने भारत को तीसरे वनडे मैच में 41 रन से हराकर सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया. न्यूजीलैंड ने भारत में पहली बार वनडे सीरीज जीती है.

Indian team

Indian team

IND VS NZ ODI Series: स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (124 रन) का 54वां वनडे शतक भी भारतीय टीम के काम नहीं आया और न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल (137 रन) और ग्लेन फिलिप्स (106 रन) के शतक की बदौलत न्यूजीलैंड ने भारत को तीसरे वनडे में 41 रन से हराकर वनडे सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया. न्यूजीलैंड ने 37 साल का इंतजार खत्म करते हुए भारत में अपनी पहली वनडे सीरीज जीती. भारतीय टीम को 2019 के बाद घर में वनडे सीरीज गंवानी पड़ी. भारतीय टीम की इस हार के पांच गुनहगार…

Rohit Sharma
Rohit Sharma

05. रोहित शर्मा

भारत के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा जिनसे क्रिकेट फैंस को बड़ी उम्मीदें थी, मगर रोहित का बल्ला इस सीरीज में पूरी तरह खामोश रहा. रोहित शर्मा ने तीन मैचों में 20.33 की औसत से सिर्फ 61 रन बनाए. रोहित का फ्लॉप शो टीम इंडिया की हार की बड़ी वजह बनी.

Shreyas Iyer
Shreyas Iyer

04. श्रेयस अय्यर

चोट के बाद भारतीय टीम में वापसी करने वाले श्रेयस अय्यर का बल्ला भी इस सीरीज में पूरी तरह फ्लॉप रहा. पहले मैच में 49 रन बनाने वाले श्रेयस अय्यर बाकी दो मैचों में पूरी तरह फ्लॉप रहे. अय्यर ने तीन मैचों में 20 की औसत से 60 रन बनाए. अय्यर के फ्लॉप होने से भारत का मिडिल ऑर्डर पूरी तरह फेल रहा और भारतीय टीम को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा.

Kuldeep Yadav
Kuldeep Yadav


03. कुलदीप यादव

भारत के ऑफ स्पिनर कुलदीप यादव न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में प्रभाव नहीं छोड़ सके. कुलदीप यादव ने तीन मैचों में 60.67 की औसत से रन लुटाए और सिर्फ तीन विकेट अपने नाम किए. कुलदीप यादव का फ्लॉप होना भारत की हार की बड़ी वजहों में से एक रही.

Siraj
Siraj

02. मोहम्मद सिराज

भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज भी भारत की हार के गुनहगारों की लिस्ट में शामिल है. जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में मोहम्मद सिराज पर बड़ी जिम्मेदारी थी, मगर भारत का तेज गेंदबाज सीरीज में विकेट के लिए तरसता नजर आया. सिराज ने तीन मैच में 41.33 की औसत से रन लुटाए और सिर्फ तीन विकेट अपने नाम किए.

Ravindra-Jadeja
Ravindra-Jadeja

01. रविंद्र जडेजा

भारत की इस हार के सबसे बड़े गुनहगार की बात करें तो इसमें रविंद्र जडेजा का नाम टॉप पर है. भारत के सभी अनुभवी ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा गेंद और बल्ले दोनों से प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे. तीन मैच में रविंद्र जडेजा को एक भी विकेट हासिल नहीं हुआ. वहीं बल्लेबाजी की बात करें तो जडेजा ने तीन मैच में 14.33 की औसत से सिर्फ 43 रन बनाए. उन्होंने पूरी सीरीज में सिर्फ एक चौका लगाया.

Trending This Week