- क्रिकेट न्यूज़
- Photos
- एडिलेड टेस्ट में भारत की हार के पांच विलेन, WTC फाइनल की राह हुई मुश्किल
एडिलेड टेस्ट में भारत की हार के पांच विलेन, WTC फाइनल की राह हुई मुश्किल
Published On Dec 08, 2024, 03:08 PM IST
Last UpdatedDec 08, 2024, 03:08 PM IST
ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को भारत पर 10 विकेट की शानदार जीत के साथ पिंक बॉल टेस्ट में अपना रिकॉर्ड बरकरार रखा, यह भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फेंकी गई गेंदों के मामले में अब तक का सबसे छोटा टेस्ट था
01. रोहित शर्मा
रोहित शर्मा ने इस मैच से वापसी की थी. पहले टेस्ट का हिस्सा नहीं रहे रोहित ने एडिलेड में वापसी की, मगर उन्होंने निराश किया, रोहित पहली इनिंग्स में 3 रन बनाए, जबकि दूसरी इनिंग्स में वह सिर्फ 6 रन पर आउट हो गए. (Image credit- X)
02. केएल राहुल
केएल राहुल को इस मैच में रोहित शर्मा की जगह ओपनिंग करने की जिम्मेदारी मिली थी, मगर एडिलेड में राहुल का बल्ला खामोश रहा. केएल राहुल पहली पारी में 37 रन बना सके, वहीं दूसरी पारी में उन्होंने सिर्फ सात रन बनाए. (Image credit- X)
03. विराट कोहली
टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने भी एडिलेड में निराश किया. पर्थ में शतक जड़ने वाले विराट कोहली से इस मैच में बड़ी पारी की उम्मीद थी, एडिलेड में विराट का बल्ला भी खूब चला है, मगर कोहली एडिलेड में फ्लॉप रहे. कोहली ने पहली पारी में सात रन और दूसरी पारी में सिर्फ 11 रन बनाए. (Image credit- X)
04. रविचंद्रन अश्विन
रविचंद्रन अश्विन को इस मैच में वाशिंगटन सुंदर की जगह प्लेइंग-11 में मौका दिया गया था, मगर रविचंद्रन अश्विन अपना प्रभाव नहीं छोड़ सके. रविचंद्रन अश्विन को मैच में सिर्फ एक विकेट मिला. उन्होंने 18 ओवर में 53 रन खर्च किए. वहीं बल्लेबाजी की बात करें तो अश्विन ने पहली पारी में 22 रन और दूसरी पारी में सात रन बनाए. (Image credit- X)
05. हर्षित राणा
हर्षित राणा ने एडिलेड टेस्ट मैच में निराश किया. उन्होंने पहली पारी में 16 ओवर की गेंदबाजी की और 86 रन लुटाए. हर्षित राणा बतौर ऑलराउंडर टीम में थे, मगर बल्लेबाजी में वह दोनों पारी में खाता नहीं खोल सके. (Image credit- X)