×

IND VS NZ: राजकोट में कटी टीम इंडिया की 'नाक', भारत की हार के पांच गुनहगार

285 रन के टारगेट को डेरेल मिशेल के 117 बॉल में 131 रन की नाबाद पारी से न्यूजीलैंड ने 47.3 ओवर में टारगेट को हासिल कर लिया.

India ODI Team

India ODI Team

IND VS NZ 2nd odi: न्यूजीलैंड की टीम ने डेरेल मिशेल के शतक की मदद से भारत को सात विकेट से हरा दिया. भारत ने न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 285 रन का लक्ष्य रखा था, डेरेल मिशेल के 117 बॉल में 131 रन की नाबाद पारी से न्यूजीलैंड ने 47.3 ओवर में टारगेट को हासिल कर लिया. राजकोट में भारत को आखिरी बार साल 2020 में जीत मिली थी. पांच खिलाड़ी जिन्होंने राजकोट में कटाई टीम इंडिया की नाक….

Kuldeep Yadav
Kuldeep Yadav

01. कुलदीप यादव

भारत के स्पिनर कुलदीप यादव ने इस मैच में काफी निराश किया. कुलदीप यादव इस मैच में खूब रन लुटाए. उन्होंने 10 ओवर के स्पेल में 82 रन खर्च किए और सिर्फ एक विकेट अपने नाम किया.

Prasidh Krishna
Prasidh Krishna

02. प्रसिद्ध कृष्णा

भारत के गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा भी राजकोट में भारत को मिली हार के गुनहगार में शामिल हैं. प्रसिद्ध कृष्णा ने ना सिर्फ गेंदबाजी बल्कि फील्डिंग में निराश किया. प्रसिद्ध कृष्णा ने नौ ओवर में 49 रन देकर एक विकेट लिए. वहीं उन्होंने 36वें ओवर में डेरेल मिशेल का कैच टपकाया. डेरेल मिशेल उस समय 80 रन के स्कोर पर थे. डेरेल मिशेल ने ना सिर्फ इसके बाद शतक जड़ा, बल्कि टीम को जीत दिलाकर वापस लौटे.

Ravindra-Jadeja
Ravindra-Jadeja


03. रविंद्र जडेजा

भारत के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा भी भारत की हार के बड़े गुनहगारों में से एक हैं. वह गेंद और बल्ले से प्रभाव नहीं छोड़ सके. रविंद्र जडेजा सिर्फ 27 रन बनाकर आउट हुए, वहीं गेंदबाजी करते हुए विकेट लेने में नाकाम रहे. उन्होने आठ ओवर में 44 रन लुटाए.

Shreyas Iyer
Shreyas Iyer

04. श्रेयस अय्यर

भारतीय टीम के उपकप्तान श्रेयस अय्यर का बल्ला इस मैच में नाकाम रहा. रोहित- गिल की शानदार शुरुआत के बाद मिडिल ओवर्स में श्रेयस अय्यर पर बड़ी जिम्मेदारी थी, मगर श्रेयस अय्यर दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके और सिर्फ नौ रन बनाकर आउट हो गए, जिससे टीम इंडिया इस मैच में बड़ा स्कोर नहीं बना सकी.

Nitish Kumar reddy
Nitish Kumar reddy

05. नितीश कुमार रेड्डी

भारतीय ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी को वॉशिंगटन सुंदर की जगह प्लेइंग-11 में मौका मिला. रेड्डी जिन्हें हार्दिक पांड्या के रिप्लेसमेंट के तौर पर देखा जाता है, राजकोट में बल्ले और गेंद से प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे. नितीश रेड्डी 20 रन की पारी खेलकर आउट हुई, वहीं गेंदबाजी करते हुए दो ओवर में 13 रन खर्च किए.

Trending This Week