न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में अभिषेक को... भारतीय दिग्गज कपिल देव ने क्या कहा ?
न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में अभिषेक को... भारतीय दिग्गज कपिल देव ने क्या कहा ?
कपिल देव ने कहा, कई बार बड़े खिलाड़ी खराब दौर का सामना भी करते हैं जैसे कि अभिषेके साथ हो रहा है लेकिन अगर बड़े खिलाड़ी हैं तो वे वापसी करते हैं.
Written by Akhilesh Tripathi Last Updated on - March 6, 2026 9:30 PM IST
Abhishek Sharma
भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का बल्ला टी-20 वर्ल्ड कप में खामोश है. अभिषेक शर्मा ने आईसीसी के मेगा टूर्नामेंट में एकमात्र अर्धशतक जिम्बाब्वे के खिलाफ लगाया है. उनके फॉर्म को देखते हुए उनके न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मैच से बाहर करने की मांग भी की जा रही है. हालांकि पूर्व कप्तान कपिल देव ने उनका समर्थन किया है.
पूर्व कप्तान कपिल देव ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय टीम प्रबंधन को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप फाइनल में अभिषेक शर्मा को खराब फॉर्म के बावजूद टीम में रखना चाहिए. कपिल देव ने कहा कि अपनी टीम पर भरोसा रखो और प्रबंधन को खिलाड़ी पर भरोसा रखना चाहिए, अभिषेक को खुद पर भरोसा रखना होगा कि मैं खेल सकता हूं और मैं खेलूंगा.
टी-20 वर्ल्ड कप में कैसा है अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन ?
अभिषेक शर्मा ने अपने पहले टी-20 वर्ल्ड कप में निराश किया है. उन्होंने सात मैच की सात इनिंग में 12.71 की औसत से 89 रन बनाए हैं. जिम्बाब्वे के खिलाफ 55 रन की इनिंग को छोड़कर वह हर मैच में फ्लॉप रहे हैं.
उम्मीद नहीं थी कि सेमीफाइनल मैच इतना करीबी होगा: कपिल देव
भारत ने दूसरे सेमीफाइनल में गुरुवार को इंग्लैंड को सात रन से हराया. कपिल ने सेमीफाइनल मैच पर कहा कि उन्होंने उम्मीद नहीं की थी कि मैच इतना करीबी होगा. उन्होंने कहा, मुझे नहीं लगा था कि भारत के 250 से ज्यादा रन होने के बाद कोई मुश्किल होगी, यह शानदार मैच था, भारत को जीत की बधाई लेकिन आखिर में जीत क्रिकेट की हुई, मैने इस मैच का पूरा मजा लिया लेकिन एक गेंदबाज के रूप में नहीं.
कपिल देव ने बुमराह- सैमसन की तारीफ की
उन्होंने भारी दबाव वाले मैच में जसप्रीत बुमराह के शानदार प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कहा कि डैथ ओवरों में उसके प्रदर्शन ने साबित कर दिया कि वह दुनिया का नंबर एक गेंदबाज क्यों है. उन्होंने कहा, बुमराह दुनिया का नंबर एक गेंदबाज है, वह सर्वश्रेष्ठ है और इसलिए क्योंकि दबाव में अच्छा प्रदर्शन करता है. सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन की तारीफ करते हुए कपिल ने कहा, वह शानदार क्रिकेटर है, कई बार बड़े खिलाड़ी खराब दौर का सामना भी करते हैं जैसे कि अभिषेके साथ हो रहा है लेकिन अगर बड़े खिलाड़ी हैं तो वे वापसी करते हैं, संजू ने पिछले दो मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.