• Home
  • Photos
  • IND vs ENG: टीम इंडिया के लिए बैड न्यूज, फैमिली इमेरजेंसी की वजह से गौतम गंभीर लौटे भारत

IND vs ENG: टीम इंडिया के लिए बैड न्यूज, फैमिली इमेरजेंसी की वजह से गौतम गंभीर लौटे भारत

Edited By : Saurav Kumar | Jun 13, 2025, 02:43 PM IST

Published On Jun 13, 2025, 02:43 PM IST

Last UpdatedJun 13, 2025, 02:43 PM IST

भारतीय टीम के लिए बुरी खबर निकलकर सामने आ रही है. टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर फैमिली इमेरजेंसी की वजह से भारत वापस लौट गए हैं.

1 /5

गौतम गंभीर की मां की बिगड़ी तबियत

भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर फैमिली इमेरजेंसी की वजह से भारत वापस लौट रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी मां की तबियत अचानक खराब हो गई है.

2 /5

गंभीर मां अस्पताल में भर्ती

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गौतम गंभीर की मां को दिल का दौरा पड़ा है. इस हार्टअटैक के बाद उन्हें फिलहाल आईसीयू में भर्ती कराया गया है. डॉक्टर गौतम की मां की सेहत पर नजर बनाए हुए हैं.

3 /5

गंभीर कब लौटेंगे इस पर बना संशय

अपनी मां की खराब सेहत की जानकारी मिलने के ठीक बाद गौतम गंभीर तुरंत इंग्लैंड से भारत के लिए रवाना हो गए हैं. गंभीर अब दोबारा इंग्लैंड कब वापसी करेंगे फिलहाल यह साफ नहीं है.


4 /5

पहले टेस्ट से रह सकते हैं गंभीर बाहर

माना जा रहा है कि अपनी मां की तबियत में सुधार के बाद ही हेड कोच वापस भारतीय टीम के साथ इंग्लैंड में जाकर जुड़ेंगे. संभव यह भी है कि गंभीर पहले टेस्ट के दौरान इंग्लैंड में मौजूद नहीं रहे.

5 /5

फैंस गंभीर की वापसी की कर रहे कामना

गौतम गंभीर का जाना भारतीय टीम के लिए इसलिए बड़ा झटका है क्योंकि टीम इंडिया में कई युवा सितारे मौजूद हैं. वहीं टीम की कमान भी युवा शुभमन गिल संभालते हुए नजर आएंगे. ऐसे में गंभीर के ना होने से टीम इंडिया बिखर सकती है. फैंस यही दुआ कर रहे हैं कि गंभीर की मां का स्वास्थ्य जल्द ठीक हो और वह इंग्लैंड जल्द ही रवाना हो.