• Home
  • Photos
  • साउथ अफ्रीका के खिलाफ प्लेयर ऑफ मैच बनते ही मैक्सवेल ने किया कमाल, वॉर्नर के दो बड़े रिकॉर्ड की बराबरी की

साउथ अफ्रीका के खिलाफ प्लेयर ऑफ मैच बनते ही मैक्सवेल ने किया कमाल, वॉर्नर के दो बड़े रिकॉर्ड की बराबरी की

Edited By : Saurav Kumar | Aug 17, 2025, 03:32 PM IST

Published On Aug 17, 2025, 03:32 PM IST

Last UpdatedAug 17, 2025, 03:32 PM IST

साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी टी20 मुकाबले में ग्लेन मैक्सवेल ने अपने कमाल के प्रदर्शन से एक साथ 2 बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है.

1 /1

ग्लेन मैक्सवेल ने डेविड वॉर्नर के ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा आउट फील्ड कैच 62 की बराबरी कर ली है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में मैक्व्सवेल ने इस रिकॉर्ड की बराबरी की है.

मैक्सवेल से पहले यह रिकॉर्ड डेविड वॉर्नर के नाम था. वॉर्नर ने अपने टी20 करियर के 110 टी20 मैच में 62 कैच लपके थे.

तीसरे नंबर पर आरोन फिंच का नाम आता है. फिंस ने भी अपने करियर में कई कमाल के कैच लपके थे. फिंच ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में 50 कैच लपके थे.

चौथे नंबर स्टार खिलाड़ी स्टीव स्मिथ का नाम है. स्मिथ ने ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में 40 कैच लपके थे.

कैच के अलावा ग्लेन मैक्सवेल ने वॉर्नर के एक और बड़े रिकॉर्ड की भी बराबरी की है. मैक्सवेल ने अफ्रीका के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में 12वीं बार मैन ऑफ द मैच बने. वॉर्नर भी अपने करियर में 12 बार ही मैन ऑफ द मैच बन बन पाए थे.