×

गेंद- बल्ले से कहर, हुस्न का जलवा... भारतीय क्रिकेट की टॉप-5 मुस्लिम महिला क्रिकेटर्स

भारत की यह प्लेयर्स मैदान पर अपने खेल से और ऑफ द फील्ड अपनी खूबसूरती से मोहित कर लेती हैं.

Indian muslim women crickter

Indian muslim women crickter

Indian women muslim cricketers: भारतीय महिला टीम ने हाल ही में वनडे वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया है. टीम इंडिया की खिताबी जीत ने देशभर की अनगिनत लड़कियों को बैट-बॉल उठाने, मैदान में उतरने और यह विश्वास रखने की ताकत दी है. भारत में कई मुस्लिम महिला क्रिकेटर्स भी हैं, जो गेंद और बल्ले के साथ मैदान में अपना हुनर बिखेर रही हैं. भारत की यह प्लेयर्स मैदान पर अपने खेल से और ऑफ द फील्ड अपनी खूबसूरती से मोहित कर लेती हैं.

Gouhar Sultana
Gouhar Sultana

01. गौहर सुल्ताना

गौहर सुल्ताना बाएं हाथ की ऑर्थोडॉक्स स्पिनर हैं. उन्होंने भारत के लिए कुल 87 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं जिसमें उनके नाम 95 विकेट लिए हैं. सोशल मीडिया पर वह काफी पोपुलर हैं और फैंस के लिए अक्सर तस्वीरें शेयर करती रहतीं हैं. गौहर सुल्ताना को WPL 2024 नीलामी में 30 लाख रुपये में यूपी वॉरियर्स ने खरीदा था

Nuzhat Parween
Nuzhat Parween

02. नुजहत परवीन

भारत की विकेटकीपर बल्लेबाज, जिन्होंने मध्य प्रदेश के खेलने के बाद अब रेलवे के लिए खेला. उन्होंने 2016 में 23 साल की उम्र में भारत के लिए डेब्यू किया था, वह पहली मुस्लिम विकेटकीपर भी हैं, वह अब घरेलू क्रिकेट में रेलवे की कप्तान हैं. उन्होंने 2025 सीजन में 500+ रन और 30+ स्टंपिंग का रिकॉर्ड बनाया है. वह WPL में आरसीबी का हिस्सा रही हैं. अब तक उन्हें सिर्फ एक ही इंटरनेशनल मैच खेलने का मौका मिला है.

Fatima jaffer
Fatima jaffer

TRENDING NOW


03. फातिमा जफर

फातिमा जफर पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर की भतीजी हैं, जो दाएं हाथ की तेज गेंदबाज हैं. फातिमा को 13 साल की उम्र में ही मुंबई अंडर-19 टीम का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया था. वह अभी मुंबई महिला सीनियर टीम का प्रतिनिधित्व करती हैं. वह महिला प्रीमियर लीग (WPL) में मुंबई इंडियंस के लिए खेलती हैं. मुंबई इंडियंस ने फातिमा को 10 लाख रुपये के उनके बेस प्राइस पर अपनी टीम के साथ जोड़ा था.

Shabnam Shakil
Shabnam Shakil

04. शबनम शकील

शबनम शकील आईसीसी महिला अंडर 19 विश्व कप जीतने वाली टीम इंडिया का हिस्सा रह चुकी हैं. आंध्र प्रदेश की गेंदबाज सटीक गेंदबाजी के लिए जानी जातीं हैं. WPL में गुजरात जायंट्स ने शबनम शकील को 10 लाख रुपये की कीमत पर अपने नाम किया था.

Saika Ishaque
Saika Ishaque

05. सैका इशाक

कोलकाता के टॉपसीपारा लेन (मुस्लिम बस्ती) से निकलीं बाएं हाथ की स्पिनर सैका इशाक भारत-A की टीम का हिस्सा हैं. वह बीसीसीआई अंडर-23 महिला वनडे ट्रॉफी की विजेता टीम का हिस्सा रह चुकी हैं. साइका इशाक अंडर-16 और अंडर-23 बंगाल टीमों के लिए खेलती हैं. भारत की महिला टीम के लिए अब तक एक वनडे और तीन टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुकी हैं. WPL में मुंबई इंडियंस का हिस्सा सैका इशाक ने WPL 2023 में 15 विकेट लेकर सभी को हैरान कर दिया था.

Trending This Week