- क्रिकेट न्यूज़
- Photos
- IPL 2024: गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को हराया, तस्वीरों में देखें मैच का हाल
IPL 2024-गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को दी मात, पंड्या का अहमदाबाद में नहीं हुआ हार्दिक स्वागत
Published On Mar 25, 2024, 08:40 AM IST
Last UpdatedMar 25, 2024, 08:40 AM IST
मुंबई इंडियंस को आईपीएल में एक बार फिर अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा. 12 साल हो गए मुंबई ने आईपीएल में अपना पहला मैच नहीं जीता है.
जसप्रीत बुमराह की कमाल की गेंदबाजी
2 साल में आईपीएल का पहला मैच खेल रहे जसप्रीत बुमराह ने चार ओवर में 14 रन देकर तीन विकेट लिए. और इसकी मदद से मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 168 के स्कोर पर रोक दिया.
पर बल्लेबाज रहे नाकाम
बुमराह के शानदार प्रदर्शन को हालांकि बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला. तिलक वर्मा और नए कप्तान हार्दिक पंड्या पूरी तरह से नाकाम रहे और मुंबई नौ विकेट पर 162 रन ही बना सकी. उसे आखिरी पांच ओवर में 43 रन चाहिए थे और उसके सात विकेट बाकी थे.
कैसा रहा गुजरात के गेंदबाजों का प्रदर्शन
राशिद खान ने चार ओवर में 23 रन दिए और उन्हें कोई विकेट नहीं मिला. अनुभवी मोहित शर्मा ने 32 रन देकर दो विकेट लेते हुए विविधता से मैच का पासा पलट दिया. स्पेंसर जॉनसन ने 25 रन देकर और उमेश यादव ने 32 रन देकर दो-दो विकेट लिए. जॉनसन ने 19वें ओवर में और उमेश ने आखिरी ओवर में बेहतरीन गेंदबाजी की. उमेश यादव ने आखिरी ओवर की पहली दो गेंद पर एक छक्का और एक चौका खाने के बाद हार्दिक को आउट कर मुंबई की हार पर मुहर लगा दी.
रोहित ने दिखाए रंग
इससे पहले रोहित शर्मा ने 29 गेंद में 43 और डेवाल्ड ब्रेविस ने 38 गेंद में 46 रन बनाए. वहीं गुजरात के लिए बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज बी साइ सुदर्शन ने 39 गेंद में 45 रन बनाए जबकि राहुल तेवतिया ने 15 गेंद में 22 रन की पारी खेली.
बूम-बूम बुमराह
मुंबई के आक्रमण की धुरी बुमराह रहे जो कमर के निचले हिस्से में स्ट्रेस फ्रेक्चर के कारण पिछली बार एक भी मैच नहीं खेल सके थे. उन्होंने 17वें ओवर में डेविड मिलर और सुदर्शन को तीन गेंद के भीतर आउट किया.
हार्दिक ने की शुरुआत
इससे पहले मुंबई के नए कप्तान पंड्या ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया. पंड्या ने बुमराह की बजाय खुद गेंदबाजी की शुरूआत की और रिधिमान साहा (19) ने उन्हें ऑफ साइड पर चौका जड़ा, गुजरात के नए कप्तान शुभमन गिल ने भी पंड्या को एक चौका जड़ा और इस ओवर में 11 रन बने. गुजरात की शुरूआत बेहद मजबूत रही. चौथे ओवर में हालांकि बुमराह ने आते ही मुंबई को सफलता दिलाई और यॉर्कर पर साहा को बोल्ड किया.