- क्रिकेट न्यूज़
- Photos
- डेब्यू मैच में किया था धमाकेदार प्रदर्शन, आईसीसी ने दिया बड़ा अवॉर्ड
डेब्यू मैच में किया था धमाकेदार प्रदर्शन, आईसीसी ने दिया बड़ा अवॉर्ड
Published On Aug 12, 2024, 10:35 PM IST
Last UpdatedAug 12, 2024, 10:35 PM IST
लॉर्ड्स में वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू मैच में गस एटकिंसन ने पहली पारी में सात और दूसरी पारी में पांच विकेट चटकाए थे.
डेब्यू मैच में धमाकेदार प्रदर्शन
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज गट एटकिंसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू टेस्ट मैच में पहली पारी में सात और दूसरी पारी में कुल पांच विकेट चटकाए. उन्होंने कुल 12 विकेट चटकाए थे, जिसकी बदौलत इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को पहले टेस्ट में पारी और 114 रन से हराया था.(Image credIt-X)
गस एटकिंसन ने डेब्यू मैच में बनाया रिकॉर्ड
गस एटकिंसन डेब्यू मैच में 10 या उससे ज्यादा विकेट झटकने वाले इंग्लैंड के आठवें गेंदबाज हैं. 1976 के बाद ऐसा करने वाले वह पहले गेंदबाज बने हैं. (Image credIt-X)
लॉर्ड्स में 78 साल बाद किया बड़ा कारनामा
गस एटकिंसन लॉर्ड्स में वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू मैच में 12 विकेट हासिल किया. वह लॉर्ड्स में 1946 के बाद 10 या उससे अधिक विकेट लेने वाले इंग्लैंड के पहले गेंदबाज बने. 1946 में इंग्लैंड के एलेस बेडसर ने भारत के खिलाफ 11 विकेट लिए थे. लॉर्ड्स में डेब्यू मैच में सबसे ज्यादा विकेट ऑस्ट्रेलिया के बाब मैसी के नाम है. उन्होंने 1972 में डेब्यू मैच में 16 विकेट चटकाए थे. (Image credIt-X)
गस एटकिंसन ने सीरीज में चटकाए 22 विकेट
वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में गस एटकिंसन ने 3 मैचों में 16.2 की एवरेज से गेंदबाजी करते हुए 22 विकेट झटके. इंग्लैंड की टीम ने सीरीज पर 3-0 से कब्जा किया. (Image credIt-X)
आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ खिताब जीतने पर कोच और कप्तान का जताया आभार
गस एटकिंसन ने अवॉर्ड मिलने के बाद कहा आईसीसी प्लेयर ऑफ द मन्थ जीतना एक सौभाग्य की बात है, मेरे टेस्ट करियर की शुरुआत अविश्वसनीय रही है और मैंने इंग्लैंड के साथ अपनी पहली सीरीज में इस स्तर की सफलता हासिल करने की कभी कल्पना भी नहीं की थी, मैं अपने साथियों और बैज (ब्रेंडन मैकुलम) और स्टोक्सी (बेन स्टोक्स) द्वारा बनाए गए शानदार माहौल के लिए आभारी हूं.(Image credIt-X)