• क्रिकेट न्यूज़
  • Photos
  • HBD: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट की बदली थी 'तकदीर', वेस्टइंडीज का राज किया था खत्म

Happy Birthday Allan Border: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट की बदली थी 'तकदीर', वेस्टइंडीज का राज किया था खत्म

Edited By : Akhilesh Tripathi | Jul 27, 2025, 03:37 PM IST

Published On Jul 27, 2025, 03:37 PM IST

Last UpdatedJul 27, 2025, 03:37 PM IST

एलन बॉर्डर ने 1978-79 में अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की. बॉर्डर ने 23 साल की उम्र में वनडे डेब्यू किया और साल 1978 से 1984 तक तीन कप्तानों के नेतृत्व में टेस्ट खेला.

1 /5
Allan border

बतौर कप्तान 1987 विश्व कप जीता

जब एलन बॉर्डर को ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान सौंपी गई, उस वक्त क्रिकेट में वेस्टइंडीज का राज हुआ करता था. एलन बॉर्डर की कप्तानी में ही ऑस्ट्रेलिया ने वनडे वर्ल्ड कप-1987 का खिताब अपने नाम किया, इस टीम ने कोलकाता में खेले गए फाइनल मैच में इंग्लैंड को सात रन से शिकस्त दी, जिसमें कप्तान बॉर्डर ने 31 गेंदों में इतने ही रन की पारी खेली थी, इसके अलावा, उन्होंने सात ओवरों में 38 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए.

2 /5
Allan Border

1989 में एशेज पर किया था कब्जा

इसके बाद, उन्होंने साल 1989 में एशेज जीतकर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में अपनी गहरी छाप छोड़ दी. एलन बॉर्डर ने 93 टेस्ट मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया की कमान संभाली। उनके नेतृत्व में टीम ने 32 मैच जीते, जबकि 22 मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा। इस दौरान 38 टेस्ट मैच ड्रॉ रहे। तब टेस्ट क्रिकेट में बहुत मैच ड्रॉ होते थे और बल्लेबाज क्रीज पर लंबा समय बिताया करते थे.

3 /5
Allan-border

टेस्ट मैच की दोनों पारियों में बनाए थे 150 रन

एलन बॉर्डर टेस्ट मैच की दोनों पारियों में 150 रन का आंकड़ा छूने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने मार्च 1980 में पाकिस्तान के खिलाफ यह कारनामा किया था. लाहौर के मैदान पर एलन बॉर्डर ने पहली पारी में 281 गेंदों का सामना करते हुए दो छक्कों और 15 चौकों की मदद से नाबाद 150 रन बनाए, जिसके बाद अगली पारी में 184 गेंदें खेलते हुए 153 रन बनाए.

4 /5
allan border

टेस्ट में बनाए हैं 11 हजार से ज्यादा रन

एलन बॉर्डर के टेस्ट करियर को देखा जाए, तो उन्होंने 156 मुकाबलों में 50.56 की औसत के साथ 11,174 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 27 शतक और 63 अर्धशतक निकले। वहीं, 273 वनडे मुकाबलों में बॉर्डर ने 30.62 की औसत के साथ 6,524 रन जुटाए। एकदिवसीय क्रिकेट में उन्होंने तीन शतकों के अलावा 39 अर्धशतक जड़े हैं.

5 /5
Allan border first class

फर्स्ट क्लास करियर रहा है बेहद शानदार

एलन बॉर्डर का फर्स्ट क्लास करियर बेहद शानदार रहा है. उन्होंने 385 मुकाबलों में 51.38 की औसत के साथ 27,131 रन जुटाए, जिसमें 70 शतक और 142 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, लिस्ट-ए के 382 मुकाबलों में उनके बल्ले से 31.71 की औसत के साथ 9,355 रन आए. बॉर्डर ऑस्ट्रेलिया के लीजेंड और एक क्रिकेट आइकन के तौर पर स्थापित हैं. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच की सबसे प्रतिष्ठित बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी भी एलन बॉर्डर के नाम पर है। बॉर्डर अपने समकालीन महानतम क्रिकेटरों की लिस्ट में शुमार रहे, जिनकी बल्लेबाजी ने टेस्ट क्रिकेट की प्रतिष्ठा में इजाफा किया और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट की समृद्ध विरासत में एक बड़ा अध्याय जोड़ा.