• क्रिकेट न्यूज़
  • Photos
  • Sachin Tendulkar के गैराज में हैं ये 5 लाजवाब गाड़ियां, एक के लिए हैं सबसे ज्यादा इमोशनल

Happy Birthday Sachin Tendulkar: मास्टर ब्लास्टर के गैराज में हैं ये 5 लाजवाब गाड़ियां, एक के लिए हैं सबसे ज्यादा इमोशनल

Edited By : Bharat Malhotra | Apr 24, 2025, 02:19 PM IST

Published On Apr 24, 2025, 02:19 PM IST

Last UpdatedApr 24, 2025, 02:19 PM IST

आज महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का जन्मदिन है. दुनिया के महान बल्लेबाज आज अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं. सचिन ने 2013 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. हालांकि आज भी उनके चाहने वालों में कोई कमी नहीं आई है. सचिन को क्रिकेट का भगवान कहा जाता है. फैंस के दिल में आज...

1 /6

मारुति 800

यह भारतीयों की सबसे पसंदीदा कारों में से एक रही है. इस कार के लिए अपनी दीवानगी थी. कई भारतीयों की तरह सचिन की भी पहली कार यही मारुति 800 थी. सचिन ने अपनी वह कार एक वक्त बेच दी थी.

2 /6

सचिन ने बेच दी थी कार

लेकिन बाद में उन्हें अहसास हुआ कि वह कार उनके पास होनी चाहिए. उन्होंने कहा भी था कि वह अपनी पहली कार को रखना चाहेंगे. इसके बाद एक प्री-ओन कार कंपनी ने सचिन के लिए वैसी ही कार तलाशी. और 1989 मॉडल की मारुति 800 जो अच्छी कंडीशन में थी, को सचिन के लिए रीस्टोर किया.

3 /6

लैम्बर्गिनी यूरुस एस (Lamborghini Urus S)

Lamborghini Urus S सचिन तेंदुलकर के गैराज की शानदार कार है. साथ ही इस कार को बनाने वालों के लिए भी यह खास है. यह कंपनी के एसयूवी की ही अगले चरण की कार है. इसमें चार लीटर का वी8 बाय-टर्बो इंजन है. यह 657 हॉर्स पावर और 850 एनएम का टॉर्क देता है. इस कार की कीमत 4.18 करोड़ भारतीय रुपये है.

4 /6

रेंज रोवर एसवी एडिशन (Range Rover SV Edition)

सचिन तेंदुलकर ने रेंज रोवर की एसवी एडिशन ऑटोबायोग्रफी खरीदी थी. इस कार की कीमत करीब 5 करोड़ रुपये बताई जाती है. इस कार में 3 लीटर यानी 3000 सीसी का इंजन है. यह टर्बोचार्ज्ड छह सिलेंडर का इंजन है. यह 394 बीएचपी की ताकत और 550 एनएन का टॉर्क देता है. इसमें 8 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन है.

5 /6

पोर्श 911 टर्बो एस (Porsche 911 Turbo S)

सचिन के पास एक पोर्शा 911 टर्बो भी है. यह कार अपनी परफॉर्मेंस और ग्रे-अलॉय वील के लिए जानी जाती है. 3.7 लीटर के ट्विट टर्बो फ्लैट-सिक्स इंजन के साथ आने वाली इस कार में 572 सीसी की पावर है. इसकी कीमत करीब 3.20 लाख रुपये है. 0-100 से यह सिर्फ 2.7 सेकंड में पहुंच जाती है.

6 /6

बीएमडब्ल्यू 7 (BMW 7 Series)

सचिन के पास एक बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज की कार भी है. 3000 सीसी का सिक्स सिलेंडर इंजन है. यह जर्मन इंजीनियरिंग का बेहतरीन नमूना है. और सचिन के कार कलेक्शन में सबसे पुरानी कारों में है.