मैदान पर हुई भिड़ंत, फिर लगाया लगे.. मैच के बाद साईं किशोर का भी आया बयान
Published On Mar 30, 2025, 02:21 PM IST
Last UpdatedMar 30, 2025, 02:21 PM IST
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शनिवार को खेले गए मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने मुंबई इंडियंस को 36 रन से हरा दिया. मुंबई इंडियंस की इस सीजन लगातार दूसरी हार है
मुंबई इंडियंस की बैटिंग के दौरान हुई घटना
मुंबई इंडियंस की पारी के 15वें ओवर के दौरान हार्दिक पांड्या और गुजरात टाइटंस के गेंदबाज साईं किशोर के बीच भिड़ंत हो गई. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में हार्दिक पांड्या साई किशोर को अपशब्द कहते नजर आ रहे हैं.
हार्दिक- साईं किशोर के बीच जमकर भिड़ंत
दोनों खिलाड़ियों के बीच जमकर भिड़ंत देखने को मिली. मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या गुजरात टाइटंस के गेंदबाज साई किशोर को घूरते हुए उनके पास भी आते हैं, इस दौरान साईं किशोर के चेहरे भी तनाव देखने को मिलता है.
मैच के बाद हार्दिक ने साईं किशोर को गले से लगाया
हालांकि इस मैच के खत्म होने के बाद हार्दिक पांड्या ने साईं किशोर को गले से लगा लिया. दोनों खिलाड़ी काफी गर्मजोशी से मिले. जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है.
गुजरात टाइटंस में एक साथ खेल चुके हैं दोनों खिलाड़ी
हार्दिक पांड्या आईपीएल 2022 और आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस के कप्तान थे. हार्दिक पांड्या और साईं किशोर दोनों एक साथ गुजरात टाइटंस के लिए खेल चुके हैं.
मैदान के अंदर ऐसा ही होना चाहिए: साईं किशोर
मैच के बाद गेंदबाज साई किशोर ने इस घटना पर कहा, वह मेरे अच्छे दोस्त हैं, मैदान के अंदर ऐसा ही होना चाहिए. मैदान के अंदर, कोई भी प्रतिद्वंद्वी हो सकता है लेकिन हम चीजों को व्यक्तिगत रूप से नहीं लेते हैं, हम अच्छे प्रतिस्पर्धी हैं, मुझे लगता है कि खेल ऐसा ही होना चाहिए.