×

टीम इंडिया की जीत के बाद मैदान पर ही रोमांटिक हुए हार्दिक पांड्या, देखें यह पांच तस्वीरें

टी-20 वर्ल्ड कप खिताब जीतने के बाद हार्दिक ने कहा, जब से माहिका उनके जीवन में आई है, तब से जीत मिल रही है, माहिका के आने से मेरी जिंदगी बदल गई है.

Hardik Pandya Mahira

Hardik Pandya Mahira

भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम किया. भारतीय टीम की इस जीत के बाद देश भर में जश्न का माहौल है. टीम इंडिया की इस जीत को स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ सेलिब्रेट किया, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

Hardik pandya girlfriend on field
Hardik pandya girlfriend on field

भारतीय टीम की जीत के बाद माहिका शर्मा भागते हुए मैदान पर पहुंची और उन्होंने हार्दिक पांड्या को जीत की बधाई दी. हार्दिक पांड्या और माहिका ने इस जीत को मिलकर सेलिब्रेट किया.

Hardik pandya girlfriend mahira
Hardik pandya girlfriend mahira

भारतीय टीम की जीत के जश्न के बीच हार्दिक पांडया और माहिका शर्मा साथ-साथ नजर आए. दोनों ने मैदान पर डांस भी किया. यह कपल लोगों का भी अभिवादन करते नजर आया.

Hardik pandya girlfriend
Hardik pandya girlfriend


हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा इस दौरान मैदान पर ही रोमांटिक नजर आए. माहिका शर्मा ने फील्ड पर ही हार्दिक पांड्या को किस भी किया. यह मोमेंट्स कैमरे में भी कैद हुआ.

Hardik pandya mahika sharma
Hardik pandya mahika sharma

वहीं मैच के बाद ब्रॉडकास्टर से बातचीत में हार्दिक पांड्या ने माहिका शर्मा को लेकर बड़ी बात कही. हार्दिक पांड्या ने कहा कि जब से माहिका उनके जीवन में आई है, तब से जीत मिल रही है, माहिका के आने से मेरी जिंदगी बदल गई है.

Hardik pandya girlfriend
Hardik pandya girlfriend

माहिका ने इंस्टाग्राम पर भी हार्दिक की एक तस्वीर साझा करते हुए उन्हें ‘द मैन, द मिथ, द लेजेंड’ बताया. वह पूरे टूर्नामेंट में स्टैंड्स से टीम इंडिया और हार्दिक का हौसला बढ़ाती नजर आईं.

Trending This Week